कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन लाभ पंचमी मनाई जाती है।
- फोटो : adobe
लाभ पंचमी 2024 शुभ मुहूर्त
पंचमी तिथि प्रारंभ:06 नवंबर 2024 को देर रात्रि 12:16 बजे से
पंचमी तिथि समाप्त: 07 नवंबर, 2024 को देर रात्रि 12:41 बजे
कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन लाभ पंचमी मनाई जाती है।
- फोटो : एएनआई
लाभ पंचमी दिन का चौघड़िया
सूर्योदय : प्रातः 06:43 पर
शुभ: प्रातः 10:36 से प्रातः 11:53 तक
लाभ: प्रातः 06:43 से प्रातः 08:00 तक
अमृत: प्रातः08:00 से प्रातः 09:18 तक
लाभ पंचमी रात के लिए चौघड़िया:
सूर्यास्त: सायं 05:04 पर
शुभ: सायं 06:46 से रात्रि 08:29 तक
अमृत: रात्रि 08:29 से रात्रि 10:11 तक
लाभ: तड़के 03:19 से प्रातः 05:01,नवम्बर 07
कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन लाभ पंचमी मनाई जाती है।
- फोटो : PTI
प्रातःकाल लाभ पञ्चमी पूजा मुहूर्त - प्रातः 06:37 से प्रातः 10:15
अवधि - 03 घण्टे 38 मिनट्स
कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन लाभ पंचमी मनाई जाती है।
- फोटो : instagram
लाभ पंचमी पूजा विधि
- पंचम पूजा के दिन भक्तों को सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए।
- इसके बाद शुभ चौघड़िया मुहूर्त में भगवान सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए
- भगवान गणेश और भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए।
- एक सुपारी लें और उस पर पवित्र धागा लपेट क्र चावल की ढेरी पर रख दें।
- यदि संभव हो तो भगवान गणेश की मूर्ति भी रखें।
- भगवान गणेश को चंदन, सिन्दूर, फूल और दुर्वा अर्पित करना चाहिए।
- साथ ही भगवान शिव को भस्म, बिल्व पत्र, धतूरे के फूल और सफेद वस्त्र चढ़ाना चाहिए।
- भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाना चाहिए और भगवान शिव को दूध से बना प्रसाद चढ़ाना चाहिए।
- भगवान शिव और गणेश जी के लिए लाभ पंचम मंत्र का जाप करना चाहिए।
भगवान गणेश के लिए लाभ पंचम मंत्र:
लम्बोदरं महाकायं गजवक्त्रं चतुर्भुजम्. आवाह्याम्यहं देवं गणेशं सिद्धिदायकम्
भगवान शिव के लिए लाभ पंचम मंत्र :
त्रिनेत्राय नमस्तुभ्यं उमादेहार्धधारिणे. त्रिशूलधारिणे तुभ्यं भूतानां पतये नम:
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।