भगवान श्री कृष्ण के विषय में कहा जाता है कि इनकी एक हजार पत्नी थी लेकिन शायद ही आपने सुना होगा कि भगवान श्री कृष्ण खुद एक ऐसे व्यक्ति की पत्नी बने जो न पुरूष था और न स्त्री।
पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 दिसंबर तक का समय कैसा रहेगा
तमिलनाडु में यह कथा काफी प्रचलित है। हर साल अरवणी पर्व में लोग जमा होते हैं और अरवण नाम के किन्नर की मृत्यु का शोक मनाते हैं। यही अरवण कृष्ण का पति बना था।
पढ़ें, 2014 का राशिफल विस्तार से
लोक कथा के अनुसार अरवण अर्जुन और उसकी पत्नी उलूपी की संतान था। महाभारत युद्घ में विजयी होने के लिए अरवण की बलि जरूरी थी। अरवण ने बलि पर चढ़ने से पहले विवाह की शर्त रख दी।
लेकिन कोई भी कन्या किन्नर अरवण से विवाह करने को तैयार नहीं हुई क्योंकि उसकी मौत निश्चित थी। अंत में भगवान श्री कृष्ण को ही मोहिनी रूप धारण करके अरवण से विवाह करना पड़ा। विवाह के अगली सुबह मोहिनी रूपी कृष्ण ने विधवा बनकर पति की मृत्यु पर विलाप भी किया।