फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सिर पर दवा और तेल लगाने से टूट जाता है रोजा, जान लें इसके पीछे का सच

Sat, 02 Jun 2018 01:07 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान के पाक महीने में रोजेदार गर्मियों में पूरा दिन भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखते हैं।रोजों के दौरान वो अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं कि उनकी तरफ से ऐसा कुछ न हो जाए जिसकी वजह से उनका रोजा खराब हो जाए।बावजूद इसके कई लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठते रहते हैं।
विज्ञापन


उनके ऐसे ही कई सवोलों का जवाब देने के लिए जमीयत दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक और इमाम कारी सय्यद इसहाक गोरा हेल्पलाइन पर रोजेदारों के सवालों का जवाब देकर उनकी सारी शंकाओं को दूर कर रहे हैं। आइए जानते हैं रोजोे से जुड़े ऐसे ही कुछ सवालों के बारे में जिनके बारे में आप भी शायद आप तक नहीं जानते होंगे। 
  
सवाल- हबीबगढ़ निवासी उमर ने पूछा कि उनके सिर में एलर्जी है। डाक्टर ने दही के साथ दवा लगाने को कहा है। दवा और दही लगाने से रोजा तो नहीं खत्म होगा।  
विज्ञापन

जवाब- यदि कोई व्यक्ति रोजे की हालत में सिर पर तेल, मेहंदी, दही या दवा लगता है तो उससे रोजे पर कोई असर नहीं आएगा।  
सवाल-गांव रमजानपुरा निवासी अली ने पूछा कि वह बाइक से जा रहे थे। तभी अचानक उनके मुंह में मच्छर आ गया और वह पेट में चला गया। ऐसी सूरत में उनका रोजा रहा या नहीं।  
विज्ञापन

जवाब- शरीयत में आया है कि यदि कोई व्यक्ति रोजे की हालत में हो और बिना इख्तियार अचानक कोई मक्खी, मच्छर मुंह से हलक में उतर जाए तो रोजा नहीं टूटता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें