फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kharmas 2022: इस साल कब से लग रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और किन कार्यों को करने से बचें

Fri, 02 Dec 2022 09:54 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kharmas 2022: ग्रहों के राजा सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। इस तरह साल के 12 महीने में 12 राशियों में सूर्य का गोचर होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं, तो खरमास लगता है। 
विज्ञापन
इस साल कब से लग रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और किन कार्यों को करने से बचें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kharmas 2022: ग्रहों के राजा सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। इस तरह साल के 12 महीने में 12 राशियों में सूर्य का गोचर होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं, तो खरमास लगता है। हिंदू धर्म में खरमास की एक माह की अवधि को मांगलिक कार्य करने के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इस साल 15 दिसंबर 2022 को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं और 14 जनवरी 2023 तक इसी राशि में रहेंगे। इसे खरमास की अवधि मानी जाएगी। इसके बाद जब 14 जनवरी 2023 को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे और फिर 15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इसके बाद फिर से शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार, खरमास के दौरान कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में... 

विज्ञापन


Garuda Purana: जीवन में खुशहाली और सुख-शांति के लिए रोजाना करें ये काम, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा 

खरमास में न करें ये काम

  • खरमास के दौरान, मांगलिक कार्यों की मनाही होती है. इसलिए इन दिनों में कोई भी शुभ कार्य न करें। 
  • खरमास में बेटी या बहू की विदाई नहीं करनी चाहिए। 
  • खरमास के दौरान गाजर, विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे संस्कारों के अलावा खरमास में नया वाहन, घर, प्लाट, रत्न-आभूषण और वस्त्र आदि नहीं खरीदना चाहिए। 
  • इस दौरान गाजर, मूली, तेल, चावल, तिल, बथुआ, मूंग, सोंठ और आंवला का सेवन नहीं करना चाहिए।  
  • शास्त्रों के अनुसार, खरमास की अवधि के दौरान तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। इस समय लहसुन, प्याज, मांस-मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन

खरमास के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान

  • खरमास में सूर्य उपासना का बहुत महत्व होता है, इस दौरान प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।
  • खरमास के दौरान चारपाई या पलंग का त्याग कर भूमि पर बिस्तर लगाकर शयन करना चाहिए।
  • खरमास की अवधि में थाली की बजाए पत्तल में भोजन करना उत्तम रहता है।
  • ये माह आराधना और जप, उपवास आदि के लिए शुभ माना जाता है।
  • अपने में पूरी तरह से शुद्धता बनाए रखें, मन में किसी के प्रति बुरी भावना लाने से बचें।
  • खरमास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करना भी बेहद शुभ रहता है।
  • इसके अलावा खरमास में नियमित रूप से तुलसी पूजन भी करना चाहिए।

New Year 2023 Upay: नए साल की शुरुआत में ही कर लें ये काम, खत्म होगी शनि देव की नाराजगी, सालभर बनी रहेगी कृपा 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें