फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

karva chauth 2017: जानिए कब दिखेगा चांद, कितने बजे का है पूजा का मुहूर्त

Sun, 08 Oct 2017 10:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन
करवा चौथ का व्रत आज मनाया जा रहा है। यह व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को होता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं और शाम को चांद के दीदार करने के बाद अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं। इस बार चांद रात के  8:30 बजे के आसपास निकलेगा।
विज्ञापन


पढ़ें- करवा चौथ 2017: व्रत रखने के दौरान महिलाएं न करें ऐसी 5 गलतियां, हो जाएगा अपशगुन

 उत्तर भारत में कई शहरों में चांद के दर्शन साढ़े 8 के नजदीक दिखना शुरू हो जाएगा। वहीं मध्य भारत में चांद दिखने का समय भी नौ बजे के आसपास दिखेगा। पूर्वोत्तर राज्यों में आसमान में रात 8.40 बजे चांद दिखेगा। कोलकाता में 8.35 बजे और पटना में 8 बजकर 30 मिनट पर चंद्रमा के दीदार होंगे।

पढ़ें- करवा चौथ 2017: आज अपनी राशि अनुसार कपड़े पहनकर करें पूजा, मिलेगा पति का प्यार

चतुर्थी तिथि का प्रारंभ आठ अक्तूबर को शाम 4.58 मिनट पर होगा। इस तिथि का समापन नौ अक्तूबर को मध्याह्न 2.16 मिनट पर होगा। इस बार चंद्रोदय 8 अक्तूबर को रात्रि 8.10 मिनट पर हो रहा है। करवा चौथ पर पूजा का मुहूर्त शाम 5.54 मिनट से शाम 7.10 मिनट तक शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें