फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक मास : जानें इस पावन मास का महत्व और आने वाले प्रमुख त्योहार

Thu, 25 Oct 2018 09:51 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कार्तिक महीना
विज्ञापन

हिंदू पंचांग के अनुसार 25 अक्टूबर 2018 से साल का सबसे पवित्र महीना कार्तिक माह आरम्भ होने जा रहा है। कार्तिक महीना त्योहारों और दान-पुण्य का महीना माना जाता है। कार्तिक माह की शुरूआत 25 अक्टूबर हो रही है जो 23 नवंबर को समाप्त होगी। इस महीने में कई धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम होंगे। इस महीने में खासतौर पर तुलसी और शालिग्राम की विशेष पूजा और आराधना की जाएगी। यह महीना त्योहारों का महीना भी होगा। इस महीने में व्रत,स्नान और दान करने से तमाम तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है।

विज्ञापन


खास है कार्तिक महीना
भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने इसी महीने में तारकासुर राक्षस का वध किया था इस कारण से इस महीने का नाम कार्तिक पड़ा। कार्तिक माह में भगवान कार्तिकेय और तुलसी की भी विशेष पूजा की जाती है। साथ ही इसी महीने तुलसी विवाह भी होता है।

करवा चौथ त्योहार से शुरू होगा कार्तिक महीना
कार्तिक महीने का पहला बड़ा पर्व 27 अक्टूबर को होगा। जिसमें सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी। इसके अलावा इसी महीने दीपावली, धनतेरस, रमा एकादशी और आंवला नवमी जैसे बड़े त्योहार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक माह के प्रमुख त्योहार

 करवा चौथ-    27 अक्टूबर 2018

 अहोई अष्टमी- 31 अक्टूबर

 रमा एकादशी-  3 नवंबर

 गोवत्स द्वादशी-   4 नवंबर

 धनतेरस-  5 नवंबर

 रूप चौदस/ नरक चतुर्दशी-  6 नवंबर

 दीपावली-  7 नवंबर

 गोवर्धन पूजा-  8 नवंबर

भाई दूज-    9 नवंबर

 सूर्य षष्ठी-  13 नवंबर

गोपाष्टमी-  15 नवंबर

आंवला नवमी-  17 नवंबर

देवउठनी ग्यारस-  19 नवंबर

कार्तिक पूर्णिमा-  23 नवंबर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें