फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Maas 2025: 08 अक्तूबर से 05 नवंबर तक चलेगा कार्तिक महीना, जानिए इस माह का धार्मिक महत्व

Sat, 04 Oct 2025 04:37 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Kartik Maas 2025: कार्तिक माह हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना होता है। इस माह भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। कार्तिक माह में दीपदान और तुलसी पूजन से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन
कार्तिक माह का महत्व - फोटो : adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kartik Maas 2025: हिंदू धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व होता है। यह महीना सबसे पवित्र महीनों में से सबसे खास होता है। कार्तिक माह पूजा, तप और व्रत का महीना होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा के बाद जागते हैं। कार्तिक माह में भजन-कीर्तन, स्नान, दान, गंगा पूजन, दीपदान और तुलसी की पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह दीपदान और तुलसी पूजन से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और सभी तरह के पापों का नाश होता है। कार्तिक माह में दीपदान और तुलसी पूजन से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं क्या है कार्तिक माह का महत्व और कब से शुरू हो रहा है यह महीना।

विज्ञापन


Dhanteras 2025: कब है धनतेरस? जानें सही तिथि और यम दीप जलाने का शुभ समय

कार्तिक माह 2025 तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक माह की शुरूआत 08 अक्तूबर से हो रही है जो 05 नवंबर तक चलेगा। कार्तिक के महीने में भगवान विष्णु ,भगवान श्रीकृष्ण और तुलसी माता की विशेष रूप से होती है। इस माह में दीपदान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन


Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर चंद्र दर्शन कब और कैसे करें? यहां जानें पूरी विधि
विज्ञापन


क्या है कार्तिक माह का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में कार्तिक माह को सबसे शुभ और पुण्य फलदायी महीना माना जाता है। इस माह में साल के कई बड़े व्रत-त्योहार जैसे करवा चौथ, दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पर्व आते हैं। कार्तिक माह में सूर्योदय से पहले उठकर गंगा स्नान, प्रभु भजन-कीर्तन करना और दर्शन करना बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। इसके अलावा इस माह में तुलसी पूजना का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में पूजा-पाठ और जप-तप करने से व्यक्ति को कई तरह के अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। 

Sharad Purnima 2025: कब है शरद पूर्णिमा? जानें क्यों रखी जाती है खुले आसमान के नीचे खीर

कार्तिक माह में दीपदान और तुलसी पूजन का विशेष महत्व
कार्तिक का महीना सबसे शुभ महीना माना जाता है। इस माह में दीपदान और तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है। इस माह के दौरान सुबह और शाम तुलसी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। जिसमें देशी घी से तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाया जाता है। कार्तिक माह में तुलसी की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस माह दीपदान करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी बहुत ज्यादा प्रसन्न होती है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें