फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2025: अगर शनिदोष से हैं परेशान फिर दशहरे पर जरूर करें ये ज्योतिषीय उपाय

Mon, 29 Sep 2025 02:48 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Dussehra 2025: जिन लोगों की कुंडली में अगर शनि ग्रह से संबंधित कोई दोष है तो दशहरा पर कुछ उपाय करने से इसे आसानी के साथ दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं शनि दोषों से छुटकारा पाने के लिए कौन-कौन से उपाय कारगर साबित होते हैं। 
 
विज्ञापन
दशहरा पर शनिदोष दूर करने के उपाय - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dussehra 2025: हिंदू धर्म में दशहरे के त्योहार का विशेष महत्व होता है। यह हिंदूओं के बड़े त्योहारों में से एक है। दशहरे के त्योहार को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा मनाया जाता है। दशहरे के दिन रावण का पुतला बनाकर उसका दहन किया जाता है। मुहूर्त शास्त्र में दशहरे को अबूझ मुहूर्त माना जाता है यानी इस दिन किसी भी तरह का शुभ कार्य को करने से लिए विशेष मुहूर्त का विचार नहीं किया जाता है। दशहरे के दिन कई तरह के उपाय किए जाते हैं जिससे जीवन में नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। जिन लोगों की कुंडली में अगर शनि ग्रह से संबंधित कोई दोष है तो दशहरा पर कुछ उपाय करने से इसे आसानी के साथ दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं शनि दोषों से छुटकारा पाने के लिए कौन-कौन से उपाय कारगर साबित होते हैं। 

विज्ञापन


दशहरे पर शनिदोष से छुटकारा पाने के उपाय

घर पर शमी का पौधा लगाएं और पूजा करें
जिन लोगों की कुंडली में शनिदोष से संबंधित कोई परेशानी हैं तो उनको दशहरे के दिन शमी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा दशहरा पर घर के उत्तर-पूर्व की दिशा में शमी का पौधा लगाएं। इससे कुंडली में मौजूद शनि दोष खत्म होता है और कष्टों से राहत मिलती है। 

Maha Navami 2025: 1 अक्तूबर को महानवमी, जानें कन्या पूजन का समय और इससे जुड़े नियम
विज्ञापन


दशहरा पर शनिदेव और हनुमानजी की करें पूजा
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो लोग हनुमान जी के भक्त होते हैं और नियमित रूप से हर रोज हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं उनके ऊपर शनिदोष नहीं लगता है। ऐसे में अगर कुंडली में शनि से संबंधित कोई दोष है तो उससे मुक्ति पाने के लिए दशहरे के दिन शनिदेव और हनुमान जी की पूजा करें। 

Shami Puja on Vijayadashami: विजयादशमी पर शमी पूजन क्यों करते हैं? जानें इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व
विज्ञापन


तेल का दीपक जलाएं
जिन लोगों की कुंडली में शनि से संबंधित किसी तरह का दोष है या फिर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान हैं उनको इससे राहत पाने के लिए दशहरे के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस शनि के कष्टों से मुक्ति मिलेगी। 

नारियल के उपाय से दूर करें शनिदोष 
हिंदू धर्म में नारियल को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में दशहरे पर रावण दहन के दौरान एक पानी वाला नारियल लेकर उसको अपने सिर के ऊपर से 21 बार उतारकर डाल दें। इस उपाय से जहां शनि दोषों से मुक्ति मिलेगी साथ ही घर पर सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। 

रामचरितमानस का पाठ से शनि दोष होगा खत्म 
कुंडली में शनिदोष को खत्म करने और इनकी परेशानियों से निजात पाने के लिए घर पर सुंदरकांड और रामचरितमानस का पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें