फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips: माघ माह में काले तिल से जुड़े उपाय से बदल सकती है आपकी किस्मत, मिलता है पुण्य लाभ

Sat, 18 Jan 2025 08:43 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

माघ का पवित्र महीना चल रहा है। इस माघ में गंगा स्नान और प्रयागराज के संगम में हर वर्ष लगने वाले माघ मेले में स्नान और काले तिल से जुड़े कुछ उपाय करने का विशेष महत्व होता है। 
विज्ञापन
माघ महीने में गंगा स्नान और काले तिल से जुड़े उपाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ माह का पवित्र महीना चल रहा है। हिंदू धर्म में माघ महीने का विशेष महत्व होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ  ग्यारहवां महीना होता है। माह माघ में गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार सभी 12 महीनों में केवल माघ का महीना ही ऐसा है जिसमें सूर्य के मकर राशि पर आ जाने से सभी देवी-देवता भी अपना-अपना लोक छोड़कर माहपर्यंत पृथ्वी पर प्रयाग तीर्थ में एकत्रित होकर स्नान, दान-पुण्य आदि करते हैं। माना जाता है कि प्रयागतीर्थ के संगम तट पर स्वयं देवता भी मनुष्य रूप धारण करके भजन-सत्संग आदि करते हैं और कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन आदि का प्रबंधन भी करते हैं। इस समय प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन जारी है। धार्मिक मान्यताओं  के अनुसार जो लोग स्नान-दान और भगवान विष्णु की उपासना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माघ माह में कुछ उपाय बहुत ही लाभकारी साबित होते हैं जिसमें काले तिल से जुड़े उपाय बहुत ही कारगर माने गए हैं। आइए जानते हैं माघ माह में काले तिल के कौन-कौन से उपाय करना शुभ होता है। 

विज्ञापन


भगवान विष्णु की पूजा में तिल का महत्व
माघ में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ महीने में भगवान विष्णु की तिल अर्पित करके पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसी पौराणिक मान्यता है कि तिल की उत्पत्ति भगवान विष्णु से हुई और पूजा में तिल के उपयोग से सभी तरह की मान्यताएं पूरी होती हैं। माघ महीने में भगवान विष्णु को तिल अर्पित करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

पितरों को तिल का अर्पण
माघ माह में पितरों के लिए तिल का तर्पण करना अत्यधिक शुभ माना गया है। माघ माह में मौनी अमावस्या के दिन गंगाजल में तिल और कुश डालकर पितरों का तर्पण करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा संतुष्ट होती है और उनका आशीर्वाद मिलता है। इस उपाय से व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति आती है। 
विज्ञापन


Maha Kumbh 2025: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान, जानें इस दिन स्नान और दान का महत्व

माघ में तिल का दान और स्नान
माघ माह में गंगा स्नान के साथ तिल के दान का विशेष महत्व होता है। माघ महीने में षटतिला एकादशी आती है और इस तिथि पर तिल का दान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख और समृद्धि आती है। माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है। माघ मास भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। षटतिला एकादशी को उपवास करके तिलों से ही स्न्नान, दान, तर्पण, हवन, भोजन और पूजन करना चाहिए।

शनि दोष से मुक्ति के उपाय
माघ में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए और कुंडली में शनि दोष , साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए काले तिल का दान बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव को काला तिल अर्पित करने से जीवन से परेशानियां खत्म होती है। 
विज्ञापन


Shattila Ekadashi 2025: षटतिला एकादशी पर करें तिल से जुड़े ये खास उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

माघ में षटतिला एकादशी का महत्व
माघ मास के कृष्ण पक्ष में षटतिला एकादशी आती है। इस माह में इस एकादशी में काले तिल का दान करने का विशेष महत्व होता है। इस एकादशी पर व्रत रखने, भगवान विष्णु की उपासना और दान करने से जीवन धन-धान्य और समृद्धि की कमी नहीं होती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें