फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान गणेश का प्रतीक मानी जाती है सुपारी, जानिए इससे जुड़े पांच धार्मिक उपाय

Mon, 25 Nov 2024 01:03 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

सुपारी का संबंध भी शुभता, समृद्धि और नई शुरुआत से है। जो गणेश जी के गुणों का प्रतिनिधित्व करता है। यही कारण है कि शुभ कार्यों जैसे विवाह, गृह प्रवेश, और अन्य पूजा में सुपारी का उपयोग अनिवार्य रूप से होता है।
विज्ञापन
भगवान गणेश का प्रतीक मानी जाती है सुपारी - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय संस्कृति में सुपारी का एक विशेष स्थान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सुपारी को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। इसका कारण इसके आकार और धार्मिक उपयोग से जुड़ा है। सुपारी का गोल और चिकना आकार गणेश जी के स्वरूप से मेल खाता है, जो पूर्णता और शुभता का प्रतीक है। मान्यता है कि जब मिट्टी या धातु की मूर्ति उपलब्ध न हो, तो सुपारी को ही गणेश जी के रूप में स्थापित कर पूजा की जाती है। इसे चावल के आसन पर रखकर तिलक, वस्त्र और फूल अर्पित किए जाते हैं। 
विज्ञापन


सुपारी का संबंध भी शुभता, समृद्धि और नई शुरुआत से है। जो गणेश जी के गुणों का प्रतिनिधित्व करता है। यही कारण है कि शुभ कार्यों जैसे विवाह, गृह प्रवेश, और अन्य पूजा में सुपारी का उपयोग अनिवार्य रूप से होता है। धार्मिक मान्यता है कि सुपारी में गणेशजी का निवास होता है और इसे पूजने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। सुपारी को स्थायित्व, धन और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसे पूजा में रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा सुपारी को आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत माना गया है। इसकी पूजा से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सुपारी से जुड़े पांच धार्मिक उपाय
1. सुपारी को गणेश जी की मूर्ति मानकर पूजा करें

किसी भी शुभ कार्य के आरंभ में सुपारी को हल्दी और कुमकुम से सजाकर गणेश जी का प्रतीक मानें। उसे लाल कपड़े पर रखकर विधिपूर्वक पूजा करें। यह कार्य की सफलता सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन


2. विवाह में सुपारी का उपयोग
शादी के दौरान सुपारी को सजाकर गणेश जी के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। यह विवाह में शुभता और स्थायित्व लाने का प्रतीक है। इसे वर-वधू के आशीर्वाद के लिए प्रयोग किया जाता है।

3. धन वृद्धि के लिए उपाय
सुपारी पर चंदन और केसर लगाकर उसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन स्थान में रखें। इससे धन का अभाव नहीं होता और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

4. नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए
घर के मुख्य द्वार पर सुपारी पर कुमकुम और हल्दी लगाकर रख दें। यह उपाय घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालता है और परिवार में सुख-शांति लाता है।

5. विद्या और बुद्धि के लिए
सुपारी को गणेश जी के प्रतीक के रूप में छात्रों के अध्यन कक्ष में रखकर पूजा स्थल पर रखने की सलाह दी जाती है। इसे नियमित रूप से पूजने से विद्या, बुद्धि और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।

Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें