फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

People Born in September: सितंबर में जन्मे जातक होते हैं इस मामले में आगे, जानें इनके बारे में ये रोचक बातें

Thu, 26 Aug 2021 03:03 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सितंबर में जन्मे व्यक्ति दिल से काफी उदार स्वभाव के होते हैं। उदार होने के साथ ही अपने को अधिक महत्त्व देने वाले होते हैं। कोई इनसे अगर कुछ गलत कह दे तो ये सुनते नहीं हैं। ये अपनी धुन के बड़े ही पक्के होते हैं।
विज्ञापन
सितंबर में जन्मे जातक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, व्यक्ति के जन्म का महीना उसके स्वभाव, गुण-दोष, पसंद-नापसंद आदि के बारे में बहुत-सी बातें बताता है। जैसे सितंबर में जन्मे व्यक्ति दिल से काफी उदार स्वभाव के होते हैं। उदार होने के साथ ही अपने को अधिक महत्त्व देने वाले होते हैं। कोई इनसे अगर कुछ गलत कह दे तो ये सुनते नहीं हैं। ये अपनी धुन के बड़े ही पक्के होते हैं। एक बार जो करने की ठान लेते हैं तो उसे फिर करके ही रहते हैं।  

विज्ञापन


अपने काम में देते हैं अपना शत् प्रतिशत
सितंबर में जन्म लेने वाले जातक समय के साथ खुद में बदलाव करते हैं और अपने काम में अपना शत् प्रतिशत देने की कोशिश करते है। इनका जीवन संघर्ष से परिपूर्ण रहता है। जीवन के किसी न किसी बिंदु पर इन्हें निराशा हाथ लग ही जाती है। ये लोग अपनी मेहनत के बल पर करियर में अच्छी पोजिशन में होते हैं लेकिन प्यार के मामले में जीरो होते हैं। इनके जीवन में कहीं न कहीं कुछ खालीपन रह ही जाता है। सितंबर माह में जन्म लेने वाले बेहतरीन सिंगर, राइटर, एडिटर, साइंटिस्ट होते हैं।

होती है सीखने की ललक
सीखने और समझने की ललक भी काफी होती है। खुद को कैसे आगे बढ़ाना है इनसे बेहतर शायद ही किसी और को आता हो। इनको जानना थोड़ा मुश्किल होता है। कभी-कभी तो इनके खास मित्र भी नहीं जान पाते हैं कि इनके दिमाग में चल क्या रहा है। गुस्सा तो काफी आता है इन्हें परंतु इन्हें ये लगता है कि इनसे विनम्र कोई है ही नही। ये दूसरों से काम निकालना बखूबी जानते हैं। 
विज्ञापन


ऊर्जा से रहते हैं लबालब
सितंबर में जन्म लेने वाले ऊर्जा से तो लबालब भरे रहते है परंतु इनमें अहंकार हावी रहता है। काम के तो बड़े ही पक्के होते है। 24 घंटे बिना खाए पिए काम करने की क्षमता तो इनमें होती है परंतु एक बुरी आदत यह भी होती है की इनकी लोगों से हर पल ये उम्मीद रहती है कि इनके काम की तरफ होती रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें