फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरावने सपने जिनसे मिलता है धन लाभ

Mon, 17 Jun 2013 08:10 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपनों का एक अपना संसार है जहां कभी-कभी हमारा अचेतमन मन हमें लेकर चला जाता है। सपनों के संसार की भाषा संकेतिक होती है। इसलिए प्राचीन काल में राजे-महाराजे अपने दरबार में पंडित और स्वप्न विशेषज्ञों को रखते थे जो सपनों के संकेतिक भाषा का अर्थ बताते थे।
विज्ञापन


कुछ सपने ऐसे होते हैं जिसे देखकर मन डर जाता है कि कहीं कोई अनहोनी तो नहीं होने वाली है जबकि ऐसे सपनों को देखकर जश्न मनाना चाहिए क्योंकि ऐसे सपने बताते हैं कि धन और संपत्ति का लाभ मिलने वाला है।

सिर कटा हुआ देखना
भविष्य पुराण में ऐसे ही कुछ सपनों के विषय में बताया गया है जिनका आना धन लाभ का सूचक होता है। सपने में खुद को सिर कट हुआ देखना अथवा सिर में चोट लगा हुआ देखना संपत्ति लाभ का सूचक होता है।
विज्ञापन


पैरों में बेड़िया
अपने पैरों में बेड़ियां पड़ा हुआ देखना कोई भी व्यक्ति पसंद नहीं करेगा लेकिन दुआ कीजिए की ऐसे सपने आपको जरूर आए। यह सपना राज्य लाभ दिलता है, यानी सरकारी क्षेत्र से फायदा होगा।

पर्वत पर चढ़ते हुए देखना
पर्वत, समुद्र अथवा नदी को पार करते हुए देखना बताता कि कहीं से खूब सारा धन मिलने वाला है। अगर यह सपना आता है कि आपका शरीर जल रहा है और सिर में दर्द हो रहा है तो डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


यह सपना भी धन लाभ का संकेत होता है। घोड़ा, बैल, हाथी अथवा श्रेत कमल पर खुद को चढ़ते हुए देखना भी धन वृद्घि का सूचक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें