कब जलेगी होलिका? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
- फोटो : iStock
Holika Dahan 2024: हिंदू धर्म में होली के पर्व को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शाम को होलिका जलाई जाती है और फिर अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती है। होली की ही तरह होलिका दहन का बहुत ज्यादा महत्व होता है। इसके लिए कुछ दिन पहले से एक जगह पर लकड़ियां और खरपतवार इकठ्ठा किए जाते हैं। फिर होलिका दहन की रात गोबर के कंडों और उपलों को डालकर परिक्रमा किया जाता है फिर होलिका की अग्नि जलाई जाती है। लेकिन होलिका दहन से पहले मुहूर्त देखना अनिवार्य होता है। बिना मुहूर्त के होलिका दहन नहीं करना चाहिए। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है...
Holika Dahan 2024: इन लोगों को भूल से भी नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, भविष्य में होती है परेशानी
होलिका दहन कब है?
इस साल 25 मार्च को होली खेली जाएगी। वहीं उसके एक दिन पहले यानी 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा।
होलिका 2024 दहन शुभ मुहूर्त
भद्राकाल काल में होलिका दहन करना शुभ नहीं होता है और इस साल होलिका दहन की शाम भद्रा का साया है। 24 मार्च को भद्राकाल रात्रि 11 बजकर 13 मिनट तक रहने वाला है, इसलिए होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 14 मिनट से लेकर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसी बीच में आप होलिका दहन कर सकते हैं।
होलिका दहन के दिन क्या करें और क्या नहीं?
- होलिका दहन के दिन किसी को धन उधार न दें, क्योंकि ये शुभ नहीं माना जाता है।
- होलिका दहन की पूजा करते समय पीले या सफेद रंग के कपड़े न पहनें।
- महिलाएं होलिका दहन की शाम या पूजा करते समय अपने बालों को खुला न छोड़ें।
- इस दिन नकारात्मक शक्तियां प्रबल होती हैं। ऐसे में होलिका दहन की रात को सड़क पर पड़ी किसी भी वस्तु को न छुएं।
- नवविवाहित महिलाएं होलिका दहन की अग्नि को जलते हुए न देखें।
- होलिका दहन के समय अपने अंदर की बुराइयों को जलाने की प्रभु से प्रार्थना करनी चाहिए।
- होलिका जलाने से पहले होलिका पूजा का बहुत महत्व है।
- इस दिन सही मुहूर्त पर पूजा करनी चाहिए।
- इस दिन घी का दीपक जलाकर अपने घर की उत्तर दिशा में रखें। ऐसा करने से आपके घर में शांति और समृद्धि आती है।
Holi 2024: चंद्र ग्रहण के साए में होली, जानिए त्योहार पर क्या होगा इसका प्रभाव