Hazrat Ali's Birthday: 09 मार्च 2020 को हजरत अली का जन्मदिन है। हजरत अली शिया मुस्लिम समुदाय के पहले इमाम थे। हजरत अली का जन्म इल्लामी कैलेंडर के अनुसार रज्जब माह की 13 तारीख 601 ई में हुआ था। हजरत अली के बचपन का नाम इब्ने अबी तालिब था। हजरत अली हजरत मुहम्मद साहब के चचेरे भाई और दामाद थे। मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन को बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं और उनके द्वारा दिए गए संदेशों को याद कर उस रास्ते पर चलने की कसमें खाते हैं।
कौन थे हजरत अली
हजरत अली का जन्म मक्का में हुआ था। यह शिया मुस्लिम समुदाय के पहले इमाम थे। हजरत अली ने लोगों को दुश्मनों से भी प्रेम करने की सलाह दी थी। उनका मनाना था जो आज तुम्हारा दुश्मन है वह एक न एक दिन दोस्त जरूर बन जाएगा इसलिए किसी से भी भेदभाव और मनमुटाव नहीं रखना चाहिए। उनका मनाना था कि इस्लाम इंसानियत का धर्म है। ऐसा माना जाता है कि हजरत अली को अपने कातिल के बारे में पहले से पता था बावजूद इसके उन्होंने उसे सुबह की नमाज अदा करने के लिए उसे उठाया और साथ में नमाज पढ़ी।
हजरत अली के पांच खास संदेश
1. उनका मनाना था कि व्यक्ति को हमेशा सोच समझकर बोलना चाहिए था। बोलने से पहले शब्द आपके गुलाम होते हैं लेकिन बोलने के बाद आप लफ्जों के गुलाम बन जाते हैं।
2. हजरत अली भीख मांगने के सख्त खिलाफ थे। उनका मनाना था कि भीख मांगने से बदतर कोई और चीज नहीं होती।
3. अपनी सोच को पानी के बूंदो से भी ज्यादा साफ रखो। क्योंकि जिस तरह बूंदो से दरिया बनता है उसी तरह सोच से ईमान बनता है।
4. हजरत अली ने किसी की चुगली के भी खिलाफ थे। उनका मनाना था कि चुगली करना उसका काम होता है, जो अपने आपको बेहतर बनाने में असमर्थ होता है।
5. हमेशा समझौता करना सीखना चाहिए , क्योंकि थोड़ा सा झुक जाना किसी रिश्ते का हमेशा के लिए टून जाने से बेहतर है।