फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej Aarti: हरियाली तीज पर कुंवारी लड़कियां जरूर करें मां पार्वती की आरती, मिलेगा मनचाहा वर

Wed, 27 Jul 2022 05:13 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली

सार

Hariyali Teej Aarti: हरियाली तीज के दिन सुहागिनें सोलह श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा अर्चना करती हैं। साथ ही पूजा के दौरान मां पार्वती की आरती गाने से मनचाहा वर की प्राप्ति होती है।
 
विज्ञापन
हरियाली तीज पर कुंवारी लड़कियां जरूर करें मां पार्वती की आरती - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hariyali Teej Aarti: हरियाली तीज सावन महीने का प्रमुख त्योहार है। इस साल ये त्योहार 31 जुलाई को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां मनचाहा वर की प्राप्ति के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। ये त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि हरियाली तीज में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हरियाली तीज का व्रत करवा चौथ के व्रत की तरह ही निर्जला यानी बिना पानी पिए रखा जाता है। इस दिन सुहागिनें सोलह श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा अर्चना करती हैं। साथ ही पूजा के दौरान मां पार्वती की आरती गाने से मनचाहा वर की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन कुंवारी लड़कियों को मां पार्वती जरूर करें। ये रही हरियाली तीज की आरती... 

विज्ञापन

हरियाली तीज आरती


जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।।

ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता।। जय पार्वती माता।।

अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता।

जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता। जय पार्वती माता।।

सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा।

देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा।। जय पार्वती माता।।

सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता।।

जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।।

हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।। जय पार्वती माता।।

शुम्भ-निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता।

सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा।। जय पार्वती माता।।

सृष्टि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता।

नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता। जय पार्वती माता।।

देवन अरज करत हम चित को लाता।

गावत दे दे ताली मन में रंगराता।। जय पार्वती माता।।

श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता।

सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।। जय पार्वती माता।।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें