फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Amavasya 2026: हरियाली अमावस्या पर सुख-समृद्धि, खुशहाली और पितृदोष से मुक्ति के लिए जरूर करें ये उपाय

Tue, 11 Aug 2026 12:29 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Hariyali Amavasya 2026: हरियाली अमावस्या पर भगवान शिव की पूजा, पितरों को तर्पण, गंगा स्नान और वृक्षारोपण करने से जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। 
विज्ञापन
हरियाली अमावस्या पर उपाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hariyali Amavasya 2026: सावन के महीने में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन पितरों को तर्पण, गंगा स्नान और दान-पुण्य के साथ पेड़-पौधे लगाने और उनका पूजन करने का भी बहुत महत्व है। इसके अलावा पितृदोष शांति के लिए भी हरियाली अमावस्या तिथि बेहद खास मानी जाती है। मान्यता है कि हरियाली अमावस्या पर कुछ उपाय  करने से जीवन में प्रसन्नता और संपन्नता आती है।
विज्ञापन


हरियाली अमावस्या पर शिव-पार्वती की पूजा का महत्व
इस दिन विशेष तौर पर शिव-पार्वती के पूजन करने से उनकी सदैव कृपा बनी रहती है और प्रसन्न होकर वे अपने भक्तों की हर मनोकामना को शीघ्र पूर्ण करते हैं।कुँवारी कन्याएं इस दिन शिव-पार्वती की पूजा करती हैं तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है।इसके अलावा सुहागन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।जिन लोगों की कुंडली में कालसर्पदोष,पितृदोष और शनि का प्रकोप है वे हरियाली अमावस्या के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक,पंचामृत या रुद्राभिषेक करें तो उन्हें लाभ होगा।

हरियाली अमावस्या पर पौधरोपण
पुराणों के अनुसार हरियाली अमावस्या पर देवपूजा के साथ वृक्षारोपण करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

-अच्छी सेहत पाने के किए नीम का पौधा लगाएं। 

विज्ञापन

-संतान के लिए केले का पौधा शुभ माना जाता है।
-सुख-शांति-समृद्धि के लिए तुलसी का पौथा बहुत ही अच्छा होता है। 
-धन और वैभव की प्राप्ति की इच्छा हो तो आंवले का पौधा लगाना शुभ माना गया है। 
-पीपल लगाने से पितृ दोष दूर होकर लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है 
-वटवृक्ष मोक्ष प्रदान करता है। शिवजी और गणेशजी का प्रिय वृक्ष सभी रोगों का नाश करता है। 
-अशोक लगाने से जीवन के समस्त शोक दूर होते हैं एवं
- सौभाग्य प्राप्ति के लिए अर्जुन,नारियल,बरगद(वट) का वृक्ष लगाएं।


हरियाली अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति के उपाय
हरियाली अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए और पितरों की आत्मा की शांति के लिए  हवन-पूजा, श्राद्ध, तर्पण आदि करना हरियाली अमावस्या श्रेष्ठ तिथि होती है।

Shiv Parivar Puja: शिव परिवार की महिमा पूरे भारत में, जानिए किस क्षेत्र में किसकी होती है सबसे अधिक पूजा

Jalabhishek Niyam: शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें क्या है सही नियम
विज्ञापन


Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन के दूसरे सोमवार को रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सामग्री से लेकर क्षमा प्रार्थना तक पूरी विधि

Solah Somvar Vrat Katha: सोलह सोमवार व्रत में करें इस कथा का पाठ, पूर्ण होंगे सभी मनोरथ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें