फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव पर भगवान हनुमान के 12 नामों का स्मरण करने से हर संकट से मिलती है मुक्ति

Wed, 01 Apr 2026 01:41 PM IST
Vinod Shukla धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Hanuman Jayanti 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र पूर्णिमा तिथि पर भगवान हनुमान का जन्मोत्सव बड़े ही धूम-धाम और भक्ति भाव से मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जी के 12 नामों के जाप का विशेष महत्व होता है। 
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी के 12 नामों के जाप का महत्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hanuman Jayanti 2026: धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्रीराम भक्त हनुमान जी को संकटमोचक कहा गया है। मान्यता है कि उनके नामों का स्मरण मात्र से ही जीवन के बड़े से बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं। विशेष रूप से हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर उनके 12 पवित्र नामों का चिंतन अत्यंत फलदायी माना गया है। प्रत्येक नाम अपने आप में एक विशेष शक्ति और अर्थ समेटे हुए है, जो साधक के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालता है।
विज्ञापन


1. हनुमान
अर्थ: जिनका जबड़ा (हनु) बलशाली है। इस नाम का स्मरण करने से व्यक्ति में साहस और आत्मविश्वास की वृद्धि होती है और भय समाप्त होता है।

2. अंजनीसुत
अर्थ: माता अंजनी के पुत्र। इस नाम का जप करने से पारिवारिक सुख और माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

3. वायुपुत्र
अर्थ: पवन देव के पुत्र। यह नाम जीवन में ऊर्जा, स्वास्थ्य और प्राणशक्ति को बढ़ाने वाला माना जाता है।

4. महाबल
अर्थ: अपार बलशाली। इस नाम के स्मरण से शारीरिक और मानसिक शक्ति में वृद्धि होती है और व्यक्ति कठिन परिस्थितियों से लड़ने में सक्षम बनता है।

5. रामेष्ट
अर्थ: भगवान श्रीराम के प्रिय। इस नाम का जाप करने से भगवान राम की कृपा प्राप्त होती है और भक्ति भाव मजबूत होता है।

Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड का पाठ क्यों करना चाहिए? जानें, विधि, लाभ और नियम

6. फाल्गुनसखा
अर्जुन के मित्र (महाभारत काल में)। यह नाम मित्रता और सहयोग की भावना को बढ़ाता है और जीवन में सच्चे मित्रों का साथ दिलाता है।

7. पिंगाक्ष
अर्थ: भूरे (पीले) नेत्रों वाले।  इस नाम का स्मरण करने से नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है और दृष्टि दोष दूर होते हैं।

Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर कैसे करें बजरंगबली को प्रसन्न ? जानें क्या करें और क्या नहीं

8. अमितविक्रम
विज्ञापन

अर्थ: असीम पराक्रम वाले।  यह नाम व्यक्ति में निर्भीकता और पराक्रम को जाग्रत करता है, जिससे हर चुनौती का सामना किया जा सकता है।

Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर सभी संकट दूर करने के लिए बजरंगबली का ऐसे करें विशेष पूजन

9. उदधिक्रमण
विज्ञापन

अर्थ: समुद्र को लांघने वाले।  इस नाम का जप करने से असंभव प्रतीत होने वाले कार्य भी संभव होने लगते हैं और बाधाएं दूर होती हैं।

10. सीताशोकविनाशन
अर्थ: माता सीता के शोक को दूर करने वाले। यह नाम दुख, चिंता और मानसिक पीड़ा को समाप्त करने वाला माना जाता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें