फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2022: हनुमान जन्मोत्सव के दिन जरूर करें ये कार्य, मिलेगी धन-संपत्ति

Sat, 16 Apr 2022 06:23 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हनुमान जयंती के दिन जरूर करें ये कार्य - फोटो : अमर उजाला
Hanuman Janmotsav 2022:  बल, बुद्धि और शौर्य के प्रतीक महाबली हनुमान का अवतार शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हुआ था यानी रामनवमी के ठीक छह दिन बाद। इस साल हनुमानजी का जन्मोत्सव 16 अप्रैल को मनाया जाएगा। भगवान श्री हनुमान की आराधना व्यक्ति के जीवन से संकटों का नाश करती है। संकट मोचन हनुमान न केवल नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों से रक्षा करते हैं बल्कि धन-संपत्ति, भौतिक सुख और जीवन में ऊंचाइयां भी प्रदान करते हैं। पवन पुत्र हनुमान के पथ पर चलने वालों को कोई भी संकट नहीं मिलता है। हनुमान जी पृथ्वी के जाग्रत देव हैं। मान्यता है कि वे पृथ्वी पर अभी भी जीवित रूप में मौजूद हैं। वे अपने भक्तों को समस्त सुख प्रदान करने में सक्षम हैं। इसलिए इस हनुमान जन्मोत्सव पर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कुछ उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हनुमान जयंती के दिन जरूर करें ये कार्य - फोटो : अमर उजाला
बेसन के लड्डू का भोग 
हनुमान जन्मोत्सव के दिन विधि-विधान से पूजा करके बेसन के लड्डू का भोग जरूर लगाएं। कहा जाता है कि हनुमान जी को बेसन के लड्डू अत्यंत प्रिय हैं। ऐसे में अपना मनपसंद भोग पाकर हनुमान जी जीवन के समस्त सुख प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
हनुमान जयंती के दिन जरूर करें ये कार्य - फोटो : अमर उजाला
सिंदूर का चोला 
धन संबंधी समस्याएं दूर करने के लिए हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबली को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। उन्हें चमेली के पुष्पों की माला पहनाएं और लाल लंगोट बांधे। हनुमान जयंती से प्रारंभ करके अगली 11 पूर्णिमा तक ये प्रयोग करें।

4 of 6
हनुमान जयंती के दिन जरूर करें ये कार्य - फोटो : अमर उजाला
लाल झंडा 
हनुमान जन्मोत्सव के दिन किसी हनुमान मंदिर के शिखर पर तिकोना लाल झंडा लगाएं। कहा जाता है कि इससे सर्वत्र विजय हासिल होती है। जीवन की समस्त परेशानियों का हल निकलता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
हनुमान जयंती के दिन जरूर करें ये कार्य - फोटो : अमर उजाला
मीठा पान 
महाबली हनुमान को मीठा पान अत्यंत प्रिय है। ऐसे में हनुमान जन्मोत्सव के दिन अंजनी पुत्र हनुमान जी को मीठा पान जरूर भेंट करें। पान में पांच प्रकार की वस्तुएं होना चाहिए। कत्था, गुलकंद, खोपरा, सौंफ और गुलाबकतरी। एक बात का ध्यान रखें कि इसमें चूना, सुपारी जैसी चीजें बिल्कुल भी नहीं हो। इस पान से हनुमानजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनुमान जयंती के दिन जरूर करें ये कार्य - फोटो : iStock
आंकड़े के पत्तों की माला 
हनुमान जन्मोत्सव के दिन सफेद आंकड़े के 21 पत्तों पर केसर और चंदन से श्री राम लिखकर उनकी माला बनाकर हनुमानजी को पहनाएं। इस प्रयोग से भाग्य के रास्ते में आ रही समस्त बाधाएं समाप्त होती हैं और व्यक्ति के जीवन में सफलता के द्वार खुलते चले जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें