फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2022: हनुमानजी के ये चमत्कारी मंत्र और दोहे बदल देंगे किस्मत, दुख-परेशानियां रहेंगी कोसों दूर

Sat, 16 Apr 2022 06:21 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
हैप्पी हनुमान जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला
Hanuman Janmotsav 2022 : अंजनी पुत्र भगवान हनुमान का जन्म शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हुआ था। महाबली हनुमान को भगवान शिव का 11वां अवतार माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने पवन पुत्र हनुमान के रूप में जन्म लिया था। प्रभु श्री रामचंद्र के परम भक्त भगवान हनुमान का जन्मोत्सव पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार हनुमान जन्मोत्सव 16 अप्रैल को है। मान्यता है कि कलयुग में हनुमान जी ही एकमात्र जीवित देवता हैं। हनुमान जन्मोत्सव पर भगवान हनुमान की विधि-विधान से पूजा और आराधना का विशेष महत्व होता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी के मंदिर को फूल-मालाओं से सजाकर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं कई लोग बजरंग बली को प्रसन्न करने के लिए उपवास भी रखते हैं। इसके इस दिन हनुमान जी के कुछ चमत्कारी मंत्र जपने से सारी बाधाएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में... 
विज्ञापन

2 of 8
हैप्पी हनुमान जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला
हनुमान जन्मोत्सव  के अलावा नियमित तौर पर जो व्यक्ति इस दोहे का पाठ करता है, उसके पास भूत-पिशााच और नकारात्मक शक्तियां नहीं आती।
भूत पिशाच निकट नहीं आवे, 
महावीर जब नाम सुनावे। 
विज्ञापन

3 of 8
हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन मंत्रों का जाप
अगर किसी को बार-बार भय या डर लगता है, तो हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह हनुमान मंदिर में जाकर ग्यारह सौ बार नीचे दिये मंत्र रुद्राक्ष की माला से जप करें। इससे किसी भी तरह की बाधा या भय से मुक्ति मिलेगी। 
।। ॐ हं हनुमंते नम: ।।

4 of 8
hanuman janmotsav
जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं, उन्हें नीचे दिए गए चौपाई का पाठ करना चाहिए। इससे रोग दूर हो जाता है। साथ ही चौपाई का जो व्यक्ति नियमित पाठ करता है वह व्यक्ति बलवान होता है।
नासै रोग हरै सब पीरा। 
जपत निरन्तर हनुमत बीरा।
विज्ञापन

5 of 8
Hanuman Ji - फोटो : iStock
अपनी किसी विशेष मनोकामना पूर्ति के लिए हनुमान जन्मोत्सव पर इस मंत्र का 108 बार जप करें।
।। ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते । 
हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये ।।
विज्ञापन

6 of 8
Hanuman Ji - फोटो : iStock
शत्रुओं और रोगों पर विजय प्राप्ति के लिए हनुमान जन्मोत्सव के दिन इस मंत्र का 108 बार का जप करें।
।। ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा ।।
विज्ञापन

7 of 8
Hanuman Ji - फोटो : iStock
हनुमानजी की कृपा पाने के लिए छात्रों को नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। कहा जाता है कि चालीसा का पाठ करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है और शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलती है। 
 'विद्यावान गुनी अति चातुर। 
राम काज करिबे को आतुर।।
विज्ञापन

8 of 8
Hanuman Ji - फोटो : iStock
हनुमान चालीसा के फायदे 
हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करनी चाहिए। कहा जाता है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से आर्थिक चिंताएं दूर हो जाती हैं। साथ ही हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने वाले व्यक्ति का मनोबल बढ़ जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें