पृथ्वी पर मौजूद सात चिरंजीवियों में एक श्री हनुमान जी की साधना कलयुग में सबसे अधिक की जाती है। देश का शायद ही ऐसा कोई कोना हो जहां पर श्री हनुमान जी की पूजा न की जाती हो। सभी देवताओं में श्री हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता जो हैं। जिनका महज नाम लेते बड़े से बड़े संकट टल जाते हैं, बड़ी से बड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं। चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि यानी 19 अप्रैल 2019 को अष्टसिद्धि के दाता हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्री हनुमान जी की पूजा करते समय अक्सर लोग जाने-अनजाने कुछ ऐसी बड़ी गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण बजरंग बली प्रसन्न होने की बजाय नाराज हो जाते हैं।
संकटमोचन हनुमान की पूजा करते समय आखिर कौन सी गलतियां हैं, जो व्यक्ति को भूल कर नहीं करनी चाहिए, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —