Vishnu Chalisa: हिंदू धर्म में रोजाना सभी देवी-देवताओं की पूजा की जाती हैं। मान्यता है कि प्रतिदिन ईश्वर की आराधना करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। परंतु दिन के अनुसार पूजा-अर्चना करने पर साधक को मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। धार्मिक ग्रंथों की मानें तो सप्ताह में सभी दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं, इनमें गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और उपवास रखने से श्री हरि विष्णु जी प्रसन्न होते हैं, और उनके प्रसन्न होने पर भक्तों के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। वहीं अगर आप गुरुवार का व्रत रखने में असमर्थ है, तो स्नान के बाद श्री विष्णु की उपासना करें, इस दौरान विष्णु चालीसा का पाठ करना न भूलें, इससे व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी होती हैं। ऐसे में आइए इस चालीसा के बारे में जानते हैं।