महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व को नववर्ष की शुरूआत के रूप में मनाया जाता है। इस बार गुड़ी पड़वा का त्योहार 13 अप्रैल 2021 को मनाया जाएगा और नवसंवत्सर 2078 का आंरभ हो जाएगा। इस दिन लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं। इसके बाद महिलाएं घरों में रंगोली बनाती हैं और घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों से वंदनवार बनाकर लगाई जाती है। महिलाएं घरों के बाहर सुदंर और आकर्षक गुड़ी लगाती हैं। इस दिन घरों में मीठे पकवान बनाए जाते हैं और पूजा करने के साथ इस पर्व को उल्लास के साथ मनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं इस पर्व से जुड़ी खास बातें।