Ganesh Jayanti 2022: इन दोनों ही मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होती है और काम में तरक्की मिलने लगती है।
- फोटो : Pixabay
गणेश जी के मंत्र
आय प्राप्ति के लिए करें इस मंत्र का जाप
व्यवसाय या नौकरी में यदि आपको बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। व्यवसाय में आय के स्रोत नहीं बन पा रहे हैं ऐसे में आपको गणेश जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ श्रीं सौम्याय सौभाग्याय गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानाय स्वाहा
इस मंत्र का जाप करने से नौकरी और बिजनेस की बाधाएं दूर होती हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता भी प्राप्त होती है।
आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मंत्र जाप
यदि आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और फिर भी आपको तरक्की प्राप्त नहीं हो रही है। यदि आपकी आर्थिक स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है, तो ऐसे में बुधवार के दिन या गणेश जयंती के दिन गणेश जी की पूजा के समय इस मंत्र का जाप करें।
ॐ गं हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा
इस मंत्र के नियमित जाप से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी।