Phalguna Month 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की शुरुआत सोमवार, 06 फरवरी 2023 से हो चुकी है। ये साल का आखिरी महीना होता है। ये माह मंगलवार, 07 मार्च तक रहने वाला है।
Phalguna Month 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की शुरुआत सोमवार, 06 फरवरी 2023 से हो चुकी है। ये साल का आखिरी महीना होता है। ये माह मंगलवार, 07 मार्च तक रहने वाला है। फाल्गुन के महीने को ऊर्जा और यौवन का महीना माना जाता है। कहा जाता है कि इस महीने में वातावरण खुशनुमा हो जाता है और हर जगह नई उमंग छा जाती है। धार्मिक दृष्टिकोण से भी फाल्गुन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है। फाल्गुन शिव जी, श्री कृष्ण और चंद्र देव की पूजा-उपासना का महीना होता है। इस महीने होली, महाशिवरात्रि आदि प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। खासतौर पर मथुरा-वृंदावन में तो पूरे फाल्गुन महीने में होली का अलग ही उत्सव देखने को मिलता है। वहीं धार्मिक शास्त्रों में फाल्गुन महीने को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका जरूर पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन से वे नियम हैं...
फाल्गुन माह के शुरू होते ही सर्दियां खत्म होने लगती हैं और गर्मी के मौसम की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में इस महीने में शीतल या सामान्य जल से स्नान करें।
फाल्गुन माह में अनाज की बजाय फलाहार ज्यादा करना चाहिए। इस महीने में कम अनाज का सेवन करना चाहिए।
इस माह में भगवान शिव और भगवान श्री कृष्ण की नियमित उपासना करें। साथ ही पूजा में फूलों का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
पूरे फाल्गुन माह में मांस-मछली या नशीली चीजों का सेवन बिल्कुल न करें। इसके अलावा अपनी वाणी पर संयम रखें और क्रोध से बचें।
फाल्गुन का महीना आनंद और उल्लास का महीना माना जाता है। मान्यता है कि वसंत ऋतु होने की वजह से इस महीने में लोगों के प्रेम संबंधों एवं व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होने लगता है। इसलिए हर किसी से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।