स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपनों को भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत माना जाता है। हम सभी को सपने दिखते हैं, कुछ हम भूल जाते हैं और कुछ याद रहते हैं। सपना शुभ हो या अशुभ हम दिन भर उस सपने के बारे में सोचते रहते हैं। आइए, आज हम आपको सपनों का मलतब बताने जा रहे हैं....
विज्ञापन
2 of 8
सपने में तोता को देखना
सपने में तोता का दिखना शुभ माना जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में तोता का दिखना धन लाभ का संकेत है।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : Pixabay
सपने में छिपकली को देखना
स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में छिपकली का दिखना शुभ संकेत है। छिपकली का दिखना धन प्राप्ति का संकेत है।
4 of 8
सपने में खुद को आत्महत्या करते हुए देखना
सपने में खुद को आत्महत्या करते हुए देखने से आपको डरने की जरूरत नहीं है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार यह सपना शुभ माना जाता है। इस सपने को इस बात का संकेत माना जाता है कि आपकी उम्र बढ़ गई है और आप पर धनवर्षा होने वाली है।
विज्ञापन
5 of 8
ईमारत का निर्माण देखना
सपने में निर्माण देखना शुभ माना जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार ये आपको तरक्की मिलने का संकेत है। यह सपना आर्थिक लाभ का भी संकेत देता है।
विज्ञापन
6 of 8
सपने में खुद को गरीबी में देखना
स्वप्नशास्त्र के अनुसार खुद को गरीबी में देखने का मतलब है कि आपको धन लाभ होने वाला है।
विज्ञापन
7 of 8
सपने में सांप को देखना
स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में सांप का दिखना शुभ माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आपको सरकारी क्षेत्र में लाभ होने वाला है। इस स्वप्न को संतान और धन प्राप्ति का भी संकेत माना जाता है।