फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream Astrology: बार-बार सपने में दिख रही हैं ये चीजें, तो समझ लीजिए खुल गई है किस्मत, घर में आएगी बरकत

Mon, 28 Apr 2025 11:00 AM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lucky Dreams: अगर आपको इनमें से कोई सपना दिखता है तो यह माना जाता है कि आपके जीवन में खुशियों और समृद्धि का आगमन होने वाला है। तो आज की इस खबर में आइए जानते हैं ऐसे पांच सपनों के बारे में, जो अच्छे बदलाव का संकेत देते हैं।
विज्ञापन
सपने में इन चीजों का दिखना होता है शुभ - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपने हमारे जीवन में कई तरह के संकेत देते हैं और भारतीय संस्कृति में उन्हें बहुत महत्व दिया जाता है। कई बार जब रात को सोकर सुबह उठते हैं तो कुछ सपने हमें याद रह जाते हैं, लेकिन हमें उनका मतलब नहीं पता होता है। ऐसे में कहा जाता है कि कुछ सपने ऐसे होते हैं, जो अच्छे समय के आने का संकेत देते हैं। अगर आपको इनमें से कोई सपना दिखता है तो यह माना जाता है कि आपके जीवन में खुशियों और समृद्धि का आगमन होने वाला है। तो आज की इस खबर में आइए जानते हैं ऐसे चार सपनों के बारे में, जो अच्छे बदलाव का संकेत देते हैं।
विज्ञापन


सोने का दिखना
कई बार हमें सपने में गोल्ड यानी कि सोना दिखता है। इस सपने का मतलब धन और समृद्धि के आने का संकेत माना जाता है। सोना शक्ति, स्थिरता और सफलता का प्रतीक होता है। अगर आपको सपने में सोना मिलता है या दिखता है तो यह संकेत हो सकता है कि आपके पास जल्द ही पैसे और संपत्ति आएंगे। हालांकि, आमतौर पर महिलाओं को यह सपना आ ही जाता है।

पानी का दिखना
पानी जीवन के बदलाव का प्रतीक माना जाता है। अगर आप सपने में पानी देखते हैं तो यह संकेत हो सकता है कि आपकी जिंदगी में कुछ नया और अच्छा होने वाला है। पानी में बहाव, ताजगी और जीवन का विकास होता है, जो अच्छे बदलाव का संकेत देता है। यह सपना आपके जीवन में नए अवसरों और सफलताओं की शुरुआत का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन


फूलों का दिखना
 सपने में फूलों का दिखना खुशी, शांति और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। जब सपने में फूल खिले हुए दिखते हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। फूलों का सपना किसी नये, अच्छे दौर की शुरुआत का संकेत हो सकता है, जो आपके जीवन में सफलता और समृद्धि लाएगा।

यात्रा या किसी से मिलना
जब आप सपने में यात्रा करते हैं या किसी नए व्यक्ति से मिलते हैं तो यह नया अवसर और बदलाव का संकेत हो सकता है। यह सपना दर्शाता है कि आपके जीवन में कुछ नया और रोमांचक होने वाला है। यात्रा नई दिशा और संभावनाओं को खोलती है और यह संकेत देती है कि जल्द ही आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। ऐसे में यह सपने काफी शुभ होते हैं और जीवन में प्रगति की संभावनाएं भी लेकर आते हैं। 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें