फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं, संस्कृत भाषा की रचना नहीं की गई, खोज की गई

Sat, 26 May 2018 09:44 AM IST
स्वामी अगेहानंद सरस्वती
विज्ञापन
sanskrit
विज्ञापन
संस्कृत भाषा की रचना नहीं की गई, खोज की गई। दूसरी तमाम भाषाओं को रचना पड़ा, क्योंकि हर वस्तु, विषय और भाव को एक नाम देना पड़ता था। लेकिन, संस्कृत के साथ ऐसा नहीं है। यह वह भाषा है, जिसमें आकृति और ध्वनि एक दूसरे से संबंधित हैं। 
विज्ञापन


उसके अभ्यास से लगेगा कि पूरा जगत जैसे एक ध्वनि है। वह ध्वनि एक खास आकृति के साथ जुड़ी हुई है। विज्ञान भी इस नतीजे पर पहुंचा है कि पूरा अस्तित्व या जगत ऊर्जा की गूंज है। जहां कहीं भी कंपन है, वहां ध्वनि ही है। जो कुछ भी आकृति में है, उसे ध्वनि में बदल दिया गया है। चुनौती है कि संस्कृत को संरक्षित कैसे किया जाए। इसके लिए जरूरी ज्ञान, समझ और जागरूकता की इन दिनों काफी कमी है। जब संस्कृत भाषा पढ़ाई जाती है, तो लोगों को उसे रटाया जाता है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि मतलब समझ आता है या नहीं, सिर्फ ध्वनि महत्वपूर्ण है। यह ध्वनि और आकृति ही हैं, जो आपस में जुड़ रही हैं। बाकी लगभग सभी भाषाएं संस्कृत से ही बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें