धनत्रयोदशी तिथि पर बर्तन, सोने-चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदने से सौभाग्य बढ़ता है।
- फोटो : अमर उजाला
Dhanteras 2024 Upay: मान्यताओं के अनुसार आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, तभी से हर वर्ष दिवाली से दो दिन पहले धनत्रयोदशी का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा भी है जो आज तक निभाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर धन्वंतरि देव की पूजा करने से कभी भी धन का भंडार खाली नहीं होता है और हमेशा जीवन में धन संपदा में वृद्धि होती रहती है। इसी कारण से धनत्रयोदशी तिथि पर बर्तन, सोने-चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदने से सौभाग्य बढ़ता है। इस दिन खरीदी गई चीजों से व्यक्ति के धन और समृद्धि में तीन गुने की वृद्धि होती है। धनतेरस पर जीवन में धन, आरोग्यता और समृद्धि में बढ़ोतरी के लिए कुछ उपाय बहुत ही शुभ और अचूक माना गया है। आइए जानते हैं इस धनतेरस पर कौन-कौन से उपाय करना चाहिए।
धनतेरस के उपाय
- धनतेरस पर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा धन्वंतरि भगवान के साथ जरूर करें। इससे बाद अक्षत लेकर इससे लाल कपड़े में बांध कर अपनी तिजोरी में रखें। इससे जीवन में तंगी की समस्याएं दूर होंगी।
- धनतेरस पर रात को तेरह दीपक जलाना चाहिए। इसमें 13 कौड़ी भी डाल कर रख दें। फिर सभी दीपक को घर के बीचों-बीच वाले हिस्से में रख दें। मध्य रात्रि को इन सभी कौड़ियों का घर के किसी ऐसे कोने में गाड़ दें जहां पर किसी परिवार के सदस्यों की नजर पड़ें। इससे जीवन में तरक्की और आर्थिक उन्नति होगी।
- धनतेरस पर माता लक्ष्मी की पूजा में उन्हें एक जोड़ा लौंग और कमल गट्टा का दान चढ़ाएं। इससे जीवन सुखमय बना रहेगा।
- धनतेरस पर नमक का उपाय नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए बहुत ही कारगर होता है। इस दिन नमक को कांच की कटोरी में लेकर उसे घर के उत्तर या पूर्व दिशा में रख दें। इस उपाय से नकारात्मक ऊर्जा तो दूर भाग जाएगी साथ ही घर पर धन का सुगम आगमन भी होगा।