फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2020: धनतेरस पर चांदी की खरीदारीकर दिवाली तक करें ये उपाय, मिलेगी सफलता और खुलेंगे धन वृद्धि के रास्ते

Thu, 12 Nov 2020 03:35 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस से पंचदिवसीय त्योहार का आरंभ हो जाता है जो भाई दूज तक चलता है। धनतेरस और दिवाली धन प्राप्ति और समृद्धि पाने के लिए दो मुख्य त्योहार हैं।इस साल धनतेरस का त्योहार 13 नवंबर को मनाया जाएगा। 12 नबंवर की रात से 13 नवंबर की शाम तक खरीददारी की जाएगी। इन दोनों त्योहारों पर मुख्य रुप से धन की देवी मां लक्ष्मी और धन कोषाध्यक्ष कुबेर जी की पूजा करते हैं। जिससे घर में संपन्नता और समृद्धि बनी रहे। धनतेरस के दिन सोनो चांदी की चीजों और आभूषणों की खरीदारी भी जमकर की जाती है। माना जाता है कि धनतेरस पर हम जो भी खरीदते हैं उसमें तेरह गुणा वृद्धि होती है। आप अपने घर में समृद्धि लाने के लिए चांदी के कड़े का उपाय करें। इस उपाय को धन प्राप्ति के लिए बहुत ही सटीक माना जाता है। जानते हैं चांदी के कड़े का उपाय

विज्ञापन

धनतेरस के दिन अपने दाएं हाथ के नाप का एक चांदी का कंगन खरीद कर घर लाएं। धनतेरस की शाम को पूजा के समय ये कंगन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय उनके चरणों में रख दें। पूजा करते समय कंगन पर भी तिलक करें। धनतेरस वाले दिन से लेकर दिवाली वाले दिन तक इस कंगन को ऐसे ही मां लक्ष्मी के चरणों में रखे रहने दें। दिवाली के पूजन के अगले दिन सुबह को उठकर स्नान करने के पश्चात मां लक्ष्मी का पूजन करें। अब मां लक्ष्मी को प्रणाम करते हुए इस कंगन को अपने दांये हाथ में धारण करें। यह कंगन रक्षा कवच बन जाता है। इससे आपका स्वास्थय सही रहता है।
इस चांदी के कंगन को हाथ में धारण करके रखने से धन आगमन के रास्ते खुलते हैं। आपके घर में धन का आगमन सुगम होता है।

विज्ञापन

चांदी को चंद्रमा की धातु माना गया है इसलिए इसे धारण करने से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे हर कार्य में सफलता हासिल होने लगती है। इसके अलावा घर में समृद्धि और संपन्नता लाने के लिए आप चांदी से जुड़ा ये उपाय भी कर सकते हैं। 

धनतेरस के दिन दो चांदी की ठोस गोलियां बनवाकर लाएं। इन गोलियों को दिवाली की पूजा में रखें। इन गोलियों को हमेशा अपने पास संभाल कर रखें। इससे आपके भाग्य में वृद्धि  होती है। जिससे आपके बिगड़ते हुए कार्य भी बनने लगते हैं और कार्यों में सफलता मिलती है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें