माना जाता है कि धनवंतरी भगवान जो अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे वह पीतल की धातु का था, इसलिए धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ रहता है। धनवंतरी भगवान को विष्णु जी का ही स्वरुप माना जाता है, इसलिए इस दिन पीले रंग की चीजें खरीदना चाहिए। इसके अलावा धनतेरस सोना, चांदी आदि भी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजों में तेरह गुना वृद्धि होती है। लेकिन धनतेरस वाले दिन लोहे के बर्तन व इससे बनीं चीजों की खरीददारी करने से बचना चाहिए।
धनतेरस पर लाए गए बर्तनों को कभी खाली नहीं रखना चाहिए। धनतेरस पर लाए गए बर्तनों को खाली रखना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए बर्तनों को भरकर रखना चाहिए। भरे हुए बर्तनों की तरह घर के भंडार भी भरे रहते हैं। तो चलिए जानते हैं बर्तनों में क्या चीजे भरना रहती है शुभ
- घर में लाए गए बर्तन में यदि आप तुरंत कोई चीज नहीं भर सकते हैं तो उसमें जल भरकर रख दें। इससे घर में समृद्धि आती है।
- घर में लाए बर्तनों में शक्कर भर कर रखें।
- चावलों को भी बर्तनों में भरना शुभ रहता है इससे घर में अन्न की कमी नहीं होती है। चावल भरकर रखने से भाग्य नें वृद्धि होती है।
- बर्तनों में दूध, गुड़ और गेहूं भरकर रखने चाहिए।
- बर्तन में शहद भरकर रखना बहुत ही शुभ रहती है इससे परिवार के सदस्यों को बीच प्रेम बढ़ता है।
- इन सभी चीजों के अलावा बर्तन में कुछ सिक्के भी डालकर रखना चाहिए।