कार्तिक महीने की अमावस्या के दिन दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह 7 नवंबर 2018 को मनाई जाएगी। दीपावली के 2 दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। दीपावली के दिन जहां पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है वहीं धनतेरस पर भगवान धनवंतरि का जन्मोत्सव मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर समुद्र मंथन करते समय भगवान धनवंतिर प्रगट हुए थे। इस बार 5 नवंबर 2018 को धनतेरस है। इस दिन नए बर्तन और सामान की खरीदारी करना शुभ होता है। लोग इस दिन घर पर सोने-चांदी के नए आभूषण भी बाजार से खरीदकर लाते हैं।
धनतेरस 2018 पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
सुबह की मुहूर्त- 07:07 से 9:15 बजे तक
दोपहर का मुहूर्त- 01:00 से 02:30 बजे तक
शाम का मुहूर्त- 05:35 से 07:30 बजे तक
धनतेरस 2018 पूजा शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त- शाम 6 बजकर 5 मिनट से 8 बजे तक
मुहूर्त की अवधि- 1 घंटा 55 मिनट
धनतेरस पर जरूर खरीदें ये चीजें
1- सोने-चांदी के सिक्के जिस पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा बनी हो शुभ होता है।
2- सोने-चांदी से बने हुए गहनों को धनतेरस के दिन घर पर लाने पर सालभर माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
3- जिन लोगों का अपना व्यवसाय होता है उन्हें धनतेरस पर व्यवसाय से संबंधित कोई न कोई चीज जरूर खरीददना चाहिए।
4- धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी खरीद सकते हैं।
5- लक्ष्मी कृपा पाने के लिए धनतेरस पर 11 गोमती चक्र को जरूर खरीदें।
6- धनतेरस पर पीतल के छोटे-बड़े बर्तन जरूर खरीदना चाहिए।
7- धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि झाड़ू में माता लक्ष्मी की वास होता है।
8- स्वास्तिक और ऊं की आकृति से बना समान जरूर खरीदें।
9- धनतेरस पर धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। दिवाली वाले दिन पूजा में मां लक्ष्मी को धनिया के बीज अर्पित कर इसे अपनी तिजोरी में रख दें।