फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेव की सच्चाई पर दर्शकों ने उठाए सवाल

Thu, 14 Mar 2013 02:27 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
देवों के देव महादेव में दिखाये जाने वाले प्रसंगों को लेकर पण्डित ही नहीं बल्कि आम जनता भी हैरान है। लोगों का मानना है लाईफ ओके पर चल रहा धारावाहिक 'देवों के देव महादेव' में दिखाये जाने वाले प्रसंग शास्त्र और पुराणों में बताये गये प्रसंगों से मेल नहीं खाते हैं। यह हम नहीं अमर उजाला द्वारा कराया गया ओपिनियन पोल कहता है।
विज्ञापन


60 प्रतिशत लोग यह मानते हैं कि इस धारावाहिक में दिखाये जाने वाले प्रसंग टीआरपी बढ़ाने के लिए निर्माताओं द्वारा खुद गढ़ा गया है। जबकि महज 14 प्रतिशत लोग मानते हैं कि धारावाहिक में दिखाये जाने वाले प्रसंग सही हैं। कुछ लोगों को इस बात से एतराज है कि इस धारावाहिक में परम ब्रह्म शिव को रोता हुआ दिखाया गया। जबकी ऐसा कुछ नही हुआ था।

लखनऊ के अशोक नामक एक व्यक्ति ने कहा कि धर्म ग्रंथो के साथ इस तरह का खिलवाड़ घोर अपमानजनक व अक्षम्य अपराध है| इस पर तत्काल रोक लगाकर त्वरित कार्यवाही होनी चाहिए| जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इतने गंभीर विषय को फिल्माने का प्रयास करने वाले निर्माता निर्देशक को बधाई देना चाहते हैं। कुछ दर्शक ऐसे भी हैं जो इसे सिर्फ मनोरंजन का साधन मानते हैं और इसी रूप में स्वीकार करने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें