फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के मंदिर में रखें ये चीजें, सुखद रहेगा वातावरण

Sat, 18 Apr 2020 01:31 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
puja - फोटो : puja
घर के मंदिर में हम नित्य पूजा करते हैं। नियम से दीप, धूप जलाते हैं। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता का वास होता है। हर व्यक्ति को नित्य नियम से घर के पूजा घर में पूजा करनी चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उन चीजों के बारे में जिनका घर के मंदिर में होना अतिआवश्यक होता है। आइए, जानते हैं, उन चीजों के बारे में...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
एक लोटे में जल
  • घर के मंदिर में एक लोटे में जल भरकर रखना चाहिए। अगर संभव हो तो लोटा तांबे का रखें और जल में तुलसी डालकर रखें। पूजा के बाद इस जल को परिवार के सभी सदस्यों को दें, उसके बाद फिर से नया साफ जल भरकर रख देना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 11
diwali - फोटो : diwali
चंदन
  • अगर संभव हो तो घर के मंदिर में चंदन अवश्य रखें। चंदन शांति व शीतलता प्रदान करता है। चंदन की मनमोहक खुशबू से घर में सकारात्मकता रहती है।

 

4 of 11
अक्षत
  • अक्षत, यानी की चावल के दाने। घर के मंदिर में अक्षत भी होने चाहिए, ये संपन्नता का प्रतीक होते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 11
पुष्प
  • घर के मंदिर में देवी-देवताओं के समक्ष फूल अर्पित करने चाहिए। पूजा घर में फूल का होना शुभ होता है।

 
विज्ञापन

6 of 11
रोली
  • रोली यानी की कुमकुम। घर के मंदिर में रोली  भी होनी चाहिए। रोली को चावल यानी अक्षत के साथ माथे पर लगाया जाता है। 

 
विज्ञापन

7 of 11
धूप की मनमोहक खुशबू घर के वातावरण में सकारात्मकता का संचार करती है
धूप
  • घर के मंदिर में धूप का प्रयोग होना चाहिए। धूप सुंगध को बढ़ाने का कार्य करती है। इसकी मनमोहक खुशबू घर के वातावरण में सकारात्मकता का संचार करती है।

 

8 of 11
दीपक
  • घर के मंदिर में दीपक होना अतिआवश्यक है। नित्य नियम से घर में दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। ऐसा करना शुभ होता है।

 

9 of 11
घंटी
  • घर के मंदिर में घंटी होनी चाहिए। जहां नित्य घंटी का प्रयोग होता है वहां का वातावरण अच्छा रहता है। घंटी की ध्वनि से नकारात्मकता दूर होती है।

 

10 of 11
शंख 
  • शंख की ध्वनि से नकारात्मकता दूर हो जाती है। जिन घरों में नित्य शंख का प्रयोग होता है, वहां सकारात्मकता का वास होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस घर में शंख होती है. वहां माता लक्ष्मी का वास होता है।


 
विज्ञापन

11 of 11
गंगा जल
  • घर के मंदिर में गंगा जल रखना चाहिए। घर में गंगाजल के छिड़काव करने से नकारात्मकता दूर हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें