फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2020 संकट का साल, कैसे रहेंगे आने वाले शेष 6 महीने

Fri, 22 May 2020 07:16 PM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
आजकल पूरा देश कोरोनावायरस की चपेट में है। प्रदेश की क्या बात करें पूरी दुनिया ही कोरोनावायरस से हाहाकार कर रही है जब से यह साल 2020 में हुआ है मानव के लिए समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। साल की शुरुआत से थोड़ा पहले ही दिसंबर महीने में सूर्य ग्रहण लगा और देश के ज्योतिषियों का मानना है कि यही सूर्य ग्रहण समस्त समस्याओं का कारक बन कर उभरा और आज पूरा संसार कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
चंद्र एवं सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला।
आने वाली जून में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण की घटनाएं होंगी और चंद्रग्रहण तो एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा लेकिन सूर्य ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण होगा क्योंकि 21 जून को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण मिथुन राशि में होगा और उस समय नौ ग्रहों में से छह ग्रह वक्री अवस्था में होंगे। इसका मतलब यह हुआ कि अधिकांश ग्रह वक्री स्थिति में होंगे और ग्रहों का एक साथ वक्री होना कोई सामान्य बात नहीं कही जा सकती बल्कि इसका दूरगामी परिणाम हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
सूर्य ग्रहण का प्रभाव लंबी अवधि तक रहता है
सूर्य ग्रहण का प्रभाव लंबी अवधि तक रहता है और लगभग 6 से 7 महीने तक सूर्य ग्रहण का अच्छा और बुरा प्रभाव समझा जा सकता है ऐसे में जून में पड़ने वाला सूर्य ग्रहण लगभग जनवरी 2021 तक स्थितियों को प्रभावित करेगा और साथ में इतने ग्रहों का वक्री अवस्था में होना किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा की ओर इशारा कर रहा है।
 

4 of 5
जनता को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए
सबसे पहले समस्त जनता को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और जागरूक रहते हुए कोरोना वायरस से लड़ने के लिए खुद को मजबूत बनाना चाहिए। आने वाले कुछ दिन ज्यादा महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि ऐसे में लोग लॅाकडाउन खुलने के बाद लोग घरों से निकलेंगे तो कोरोना संक्रमण की स्थिति बिगड़ सकती है, लेकिन यदि आप सभी जागरूक रहेंगे तो इस महामारी को अपने देश में ज्यादा बढ़ने से रोका जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस अभी और समय तक रह सकता है - फोटो : social media
आंखों का गठजोड़ इशारा करता है कि आने वाले समय में बाढ़ भूस्खलन भूकंप जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं और यह कोरोना वायरस अभी और समय तक रह सकता है। इसलिए हम सभी को सम्मिलित रूप से प्रयास करने चाहिए कि इस समस्या को जड़ से मिटा सके और स्वयं को मजबूत बनाएं अपने अपने आसपास के लोगों का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें