फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता का शक्तिपीठ जहां आकर सारी चिंताएं समाप्त हो जाती हैं

Fri, 11 Oct 2013 09:55 AM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल को देवी की नगरी भी कहा जाता है क्योंकि इस स्थान पर कई शक्तिपीठ हैं। कल हमने नैना देवी शक्तिपीठ की बात की थी जो हिमाचल में बसा है आज हिमाचल के ही एक अन्य शक्तिपीठ की बात करते हैं। इस शक्तिपीठ का नाम है चिंतपूर्णी माता शक्तिपीठ। इसे छिन्नमस्तिका शक्तिपीठ भी कहा जाता है। माता का यह मंदिर हिमाचल के ऊना जिला में बसा है।
विज्ञापन


तस्वीरों में मां चिंतपूर्णी के दर्शन कीजिए

पुराणों के अनुसार इस स्थान पर देवी सती के चरण गिरे थे। माना जाता है कि माई दास नाक का सरस्वत ब्राह्मण था जो माता का भक्त था। एक बार माता ने अपने भक्त माई दास को इस स्थान पर दर्शन दिया और बताया कि यह उनका शक्तिपीठ है इसके बाद इस स्थान पर देवी के मंदिर का निर्माण करवाया गया। मंदिर में प्रवेश करते ही दायीं ओर एक बड़ा सा पत्थर है, माना जाता है कि इसी स्थान पर देवी ने अपने भक्त माई दास को दर्शन दिए थे।

पढ़ें, नवरात्र में कन्या खिलाने का महत्व

नैना देवी मंदिर के पास मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। लेकिन देवताओं द्वारा देवी की उत्पत्ति इसी स्थान पर माना जाता है। इसलिए इस शक्तिपीठ का विशेष महत्व है। भक्त में यह आस्था है कि मां के दर्शन मात्र से सभी चिंताएं और निराशा के बादल छंट जाते है और मन में भक्ति एवं आशा का संचार होता है।
विज्ञापन


मां नैना देवी के दर्शन कीजिए

भक्त श्रद्घापूर्वक माता से जो भी मांगता है मां उसकी मुराद पूरी करती है। चैत्र एवं आश्विन नवरात्र में यहां बड़ी संख्या में भक्तों का आना होता है और मंदिर मात के जयकारे से गूंज उठता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें