छठ पूजा में सूप का क्या है महत्व
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार, 13 नवंबर से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देने का महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ छठ महापर्व का शुरुआत होती है। यह त्योहार लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, जिसमें भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-उपासना का विधान होता है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती पूरे भक्तिभाव, श्रद्धा और नियमों के अनुसार पूजा-अर्चना करते हैं।
चतुर्थी पर नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ होता है। इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य का विधान है। छठ पर्व में पूजन सामग्री का विशेष महत्व होता है जिसमें बांस के सूप का सबसे खास महत्व होता है। बिना बांस की टोकरी और सूप के छठ पर्व अधूरा माना जाता है। छठ पर्व पर मुख्य रूप से प्रकृति और इससे जुड़ी चीजों की पूजा का विधान होता है। छठ पूजा में सूप का प्रयोग करने से भगवान सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और व्रती की हर तरह की मनोकामना पूरी होती है। छठ पूजा में सूप के प्रयोग की परंपरा सदियों से चली आ रही है।
छठ पूजा पर बांस और सूप का प्रयोग
- -छठ पर्व में शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान दिया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,छठ पूजा में बांस का इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी होता है। बांस से बने सूप के छठ पर्व की पूजा अधूरी मानी जाती है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।
- - बांस के पेड़ से बने सूप का इस्तेमाल सूर्यदेव की पूजा और उनको अर्घ्य देते समय किया जाता है। सूप में प्रसाद और फल रखने की परंपरा होती है।
- - छठ पूजा में सिर्फ बांस के सूप का ही प्रयोग किया जाता है। छठ पूजा में किसी और चीज से बने सूप का प्रयोग वर्जित होता है।
- -छठ पूजा में प्रकृति और इससे जुड़ी चीजों की पूजा का विशेष महत्व होता है। यही वजह है जिससे छठ पूजा में बांस के सूप का इस्तेमाल करने की मान्यता है।
- - हिंदू धर्म में बांस को सबसे पवित्र और शुद्ध माना जाता है। इसकी वजह से छठ पूजा में बांस के सूप का इस्तेमाल किया जाता है।
- - धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठ पूजा में बांस के सूप के इस्तेमाल करने से सूर्यदेव को प्रसन्न किया जाता है। इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और मनोकामना पूरी होती है।
छठ पूजा 2026 की तिथियां
छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से है, जो 16 नवंबर 2026 तक चलेगा।
- 13 नवंबर 2026, शुक्रवार: नहाय-खाय
- 14 नवंबर 2026, शनिवार: खरना
- 15 नवंबर 2026, रविवार: संध्या अर्घ्य
- 16 नवंबर 2026, सोमवार: उषआ उर्घ्य
नहाय-खाय 2026 पूजा-विधि
- - नहाय-खाय पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- - इसके बाद घर और रसोई घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करें।
- - इसके बाद साफ-सुधरे कपड़े पहनें।
- - फिर उसके बाद सूर्यदव को जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।
- - नहाय-खाय के दिन लौकी की सब्जी, चने की दाल बनाएं।
- - इस भोजन को सबसे पहले व्रती ग्रहण करें, फिर परिवार के दूसरे सदस्य प्रसाद के रूप में भोजन करें।