चंद्र ग्रहण के बाद करें ये चीजें दान
- फोटो : amar ujala
Chandra Grahan Ke Baad Kya Daan Karna Chahiye In Hindi: आज लगा चंद ग्रहण अब समाप्त हो चुका है। भारत में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चंद्र ग्रहण दिखना आरंभ हुआ था। यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो गया। साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का भारत में मोक्ष काल नाज़ आया। यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण था। अब अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, 2025 को नजर आएगा, हालांकि इससे पहले अक्टूबर 2023 में, भारत में एक छोटा आंशिक ग्रहण भी देखा जा सकता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार किसी भी ग्रहण का लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे पूर्व 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण पड़ा था और 15 दिन के बाद आज दूसरा ग्रहण पड़ने जा रहा है। चंद्र ग्रहण के बाद कुछ चीजों का दान करने से विशेष लाभ मिलता है। चंद्र ग्रहण पर किया गया दान नौकरी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दिन किन चीजों का दान करने से लाभ होता है।
Chandra Grahan 2022 Effects: 8 नवंबर को है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए कुंभ राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव
चंद्र ग्रहण के बाद करें इन चीजों का दान
- धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के बाद दान का विशेष महत्व है।आज ग्रहण समाप्त होने के बाद कपड़े और दूध आदि का दान करें। ये संतान संबंधी मामलों में लाभ देगा।
- चंद्रमा का संबंध सफेद वस्तुओं से है। ऐसे में ग्रहण के दौरान सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना महत्वपूर्ण होता है। चंद्र ग्रहण के बाद चीनी या सफेद वस्त्र का दान करने से घरेलू कलह दूर होती है।
- यदि आप नौकती की तलाश में हैं तो चंद्र ग्रहण के बाद सफेद मोती से बना आभूषण किसी को दान दे सकते हैं। सफेद मोती का दान इसीलिए शुभ है क्यूंकी सफेद मोती को चंद्रमा का कारक माना गया है।
- यदि आपके घर में कोई लंबे समय से बीमार है, तो ग्रहण के दिन कांच के बर्तन में पानी डालकर उसमें चांदी का सिक्का डाल दें। अब रोगी व्यक्ति को उस पानी के कटोरे में अपना चेहरा देखना चाहिए। फिर उस कटोरी को सिक्के के साथ दान कर दें।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षत यानी चावल सुख-समृद्धि का सूचक है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के बाद दूध और सफेद चावल का दान करना चाहिए।