फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2022 Rules: आज कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा चंद्र ग्रहण, ग्रहण पर भूलकर भी न करें ये काम

Tue, 08 Nov 2022 02:14 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, देव दिवाली के दिन चंद्र ग्रहण लगने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण पर क्या करें क्या न करें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandra Grahan Mein Kya Karna Chahie Or Kya Nahi Karna Chahiye In Hindi: आज साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन लगा था। वहीं आखिरी चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद आज यानि 8 नवंबर को लगने जा रहा है। आज ही देव दिवाली भी है। 08 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, देव दिवाली के दिन चंद्र ग्रहण लगने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं। 

विज्ञापन

Chandra Grahan 2022 Effects: 8 नवंबर को है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए कुंभ राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव

चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों ही वर्जित है। 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार की पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए। सम्ब हो तो घर के मंदिर पर पर्दा लगा दें। 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान जितना हो सके सोने से बचें। जितनी देर ग्रहण लगे उतनी देर भगवान के नाम का जाप करें। 
  • गर्भवती महिलाओं के ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। 
  • गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण दौरान चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल न करें। 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान पेड़-पौधों को भी छूने से बचना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन



चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये काम

  • ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण शुरु होने से पहले खाने-पीने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते जरूर डालें। 
  • चंद्र ग्रहण शुरू होने से लेकर खत्म होने तक भगवान के नाम का जप करें। 
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की साफ-सफाई करें। 
  • चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करें और पूरे घर में गंगा जल छिड़के। 
  • जब ग्रहण समाप्त हो जाए तो जरूरतमंदों को अन्न का दान करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें