वैशाख पूर्णिमा पर इस साल ग्रहण का साया देखने को मिलेगा। 26 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। वैशाख पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण होगा। इस ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में पड़ेगा। शास्त्रों में ग्रहणकाल को अशुभ समयावधि बताया गया है। इसी वजह से ग्रहण के दौरान कई शुभ कार्यों को नहीं किया जाता है। आइए जानते हैं ग्रहण के दौरान कौन-कौनसी सावधानियां बरतनी आवश्यक होती है।