फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2021: 14 मई को है अक्षय तृतीया, राशिनुसार घर लाएं ये चीजें, सुख-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी

Mon, 10 May 2021 04:58 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अक्षय तृतीया 2021
विज्ञापन

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बहुत ही महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। इस बार अक्षय तृतीया की पावन तिथि 14 मई 2021 दिन शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया पर किए गए दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन किए गए दानकर्म से प्राप्त पुण्य का कभी क्षय नहीं होता है। अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की पूजा का प्रावधान है साथ ही इस दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीज में सदैव बढ़ोत्तरी होती है इसलिए लोग अक्षय तृतीया पर आभूषणों, घर वाहन आदि की खरीदारी करते हैं। ज्योतिष कहता है कि यदि अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार सामान खरीदकर घर में लाया जाए तो आपको पुण्यफल की प्राप्ति होती है और यह आपके लिए लाभप्रत हो सकता है। जानते हैं कि अक्षय तृतीया पर कौन सी राशि को जातक को क्या खरीदना चाहिए।

विज्ञापन

अक्षय तृतीया 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
मेष राशि
अक्षय तृतीया तिथि पर मेष राशि के जातकों के लिए मसूर की दाल खरीदना शुभफलदायक रहेगा। 
 
वृषभ राशि
ज्योतिष के अनुसार वृषभ राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन चावल और बाजरा खरीदना चाहिए। इससे उन्हें लाभ प्राप्त हो सकता है।
 
मिथुन राशि
अक्षय तृतीया पर मिथुन राशि के जातको के लिए मूंग, धनिया और कपड़े खरीदना शुभफलदाई रहेगा।

अक्षय तृतीया 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कर्क राशि
अक्षत तृतीया की पावन तिथि पर कर्क राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति के लिए दूध और चावल की खरीदारी करनी चाहिए। 
 
सिंह राशि
ज्योतिष के अनुसार अक्षय तृतीया पर सिंह राशि के जातको के लिए लाल रंग के तांबा खरीदना भी शुभ फल प्रदान करेगा।
 
कन्या राशि
अक्षय तृतीया के दिन कन्या राशि के जातको को मूंग की दाल खरीदकर घर लानी चाहिए। इससे जीवन में सुख-शांति आएगी।

तुला राशि
ज्योतिष के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया पर चीनी और चावल खरीदारी करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि
अक्षय तृतीया के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पानी और गुड़ खरीदकर लाना बेहद शुभफल दायक रहेगा।
 
धनु राशि
ज्योतिष के अनुसार धनु राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया की पावन तिथि पर केला और पीले चावल खरीदना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

मकर राशि
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मकर राशि के जातकों को काली दाल और दही खरीदने से दोगुना फल की प्राप्ति हो सकती है।
 
कुंभ राशि
ज्यातिष के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया पर काले तिल और वस्त्र खरीदना शुभ फल प्रदान करेगा। 
 
मीन राशि
ज्योतिष के अनुसार अक्षय तृतीया पर यदि मीन राशि के जातक हल्दी और चने की दाल खरीदते हैं तो यह बेहद शुभ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें