फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri: आर्थिक समस्या दूर करने के लिए नवरात्रि में कर लें कमलगट्टे का ये चमत्कारी उपाय, होगा धनलाभ

Tue, 01 Apr 2025 01:52 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chaitra Navratri 2025 Upay: आज चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी तिथि है। इस बार द्वितीया और तृतीया तिथि एक दिन होने के कारण नवरात्रि का समापन 8 दिनों में ही हो जाएगा। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि 6 अप्रैल को है। चैत्र नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में कमलगट्टे के चमत्कारी उपाय के बारे में।
विज्ञापन
chaitra navratri upay - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chaitra Navratri 2025 Kamalgatta Upay: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। आज चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी तिथि है। इस बार द्वितीया और तृतीया तिथि एक दिन होने के कारण नवरात्रि का समापन 8 दिनों में ही हो जाएगा। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि 6 अप्रैल को है।  इस दौरान माता के भक्त उनकी कृपा पाने के लिए पूजा-पाठ करते हैं।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र में धन लाभ पाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। धन लाभ के लिए ज्योतिष शास्त्र में कमल गट्टे को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। कमल के फूलों की माला को कमल गट्टे की माला कहा जाता है। इस माला को पहनने वाला शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है। चैत्र नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है। किसी जातक को आर्थिक समस्या हो रही है तो वह इस दौरान कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में कमलगट्टे के चमत्कारी उपाय के बारे में, जिसे करने से शोहरत में अपार वृद्धि होती है।

Married Woman: सुहागन महिलाएं भूलकर भी किसी को न दें ये 5 सुहाग की चीजें, वैवाहिक रिश्ते में आ सकती है खटास  

विज्ञापन

chaitra navratri upay - फोटो : freepik
चैत्र नवरात्रि के उपाय 
  • माता रानी  के सामने कमलगट्टे की पूजा करके इसे घर की तिजोरी या पर्स में रखने से धन की कमी नहीं होती। हमेशा धन का आगमन बना रहता है। शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को कमलगट्टे की माला चढ़ाने से धन लाभ की संभावना बनती है।
  • भुने हुए कमल गट्टे की खीर बनाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस उपाय को हर शुक्रवार को करने से व्यापार में कभी भी आर्थिक नुकसान नहीं होता है।
 

chaitra navratri upay - फोटो : अमर उजाला
  • कालिका माता की कमलगट्टे की माला से पूजा करने से वे शीघ्र प्रसन्न होती हैं। मां काली की पूजा के लिए काली हल्दी या नीले कमल की माला का प्रयोग करना चाहिए। इस उपाय को करने से आय के अनेक स्रोत खुलने लगते हैं।
  • जो लोग अक्षय तृतीया, दीपावली, अक्षय नवमी पर इस माला से कनकधारा स्तोत्र का जाप करते हैं उन्हें धन कमाने के अवसर मिलते हैं। इसके साथ ही कमलगट्टे के 108 बीजों को घी में भिगोकर 108 बार आहुति देने से दरिद्रता दूर होती है। कुछ लोग ऐसा लगातार 21 दिनों तक करते हैं। कुछ लोग इसमें शहद मिलाकर हवन भी करते हैं।
विज्ञापन

chaitra navratri upay - फोटो : adobe stock
  • दुकान, ऑफिस या प्रतिष्ठान में कमलगट्टे की माला देवी लक्ष्मी के चित्र पर लगाएं। उसकी पूजा करने से व्यापार में दिन-रात तरक्की होती है। इसके साथ ही कमल गट्टे की माला पहनने के लिए शुक्रवार की सुबह स्नान करने के बाद 108 बार 'ॐ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै' मंत्र का जाप करें। फिर इस माला को धारण करें। इस उपाय से आपको आर्थिक लाभ मिलता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें