फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masik Shivratri 2022: आज है मासिक शिवरात्रि, जानें भगवान शिव की पूजन विधि, मुहूर्त और महत्व

Fri, 29 Apr 2022 11:02 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किस दिन है मासिक शिवरात्रि - फोटो : iStock
Masik Shivratri 2022: आज यानी 29 अप्रैल को मासिक शिवरात्रि है। प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा का विधान है। मासिक का अर्थ है 'महा या मास' और शिवरात्रि का अर्थ है 'भगवान शिव की रात'। इस दिन रात्रि प्रहर की पूजा का विशेष महत्व होता है। वैसे तो वर्ष में फाल्गुन मास की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है, लेकिन प्रत्येक माह पड़ने वाली शिवरात्रि का भी विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन व्रत, पूजन के साथ ही भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत ही शुभ रहता है। धार्मिक मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा भगवान भोलेनाथ की कृपा से असंभव और कठिन कार्यों को भी पूरा किया जा सकता है। साथ ही मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। तो चलिए आज जानते हैं वैशाख माह की शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि के बारे में....  
 
विज्ञापन

2 of 6
किस दिन है मासिक शिवरात्रि - फोटो : iStock
वैशाख माह की शिवरात्रि तिथि
वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 28 अप्रैल दिन गुरुवार को रात 12 बजकर 26 मिनट से होकर 29 अप्रैल की देर रात 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर वैशाख माह की शिवरात्रि का व्रत 29 अप्रैल दिन शुक्रवार को रखा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
किस दिन है मासिक शिवरात्रि - फोटो : iStock
वैशाख माह की शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त
वैसे तो शिवरात्रि का पूरा दिन शुभ होता है, लेकिन इस दिन रात्रि प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त 29 अप्रैल की रात 11 बजकर 57 मिनट से रात 12 बजकर 40 मिनट तक है। यदि आप किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए शिवरात्रि की पूजा करना चाहते हैं, तो इस मुहूर्त में कर सकते हैं। 

4 of 6
किस दिन है मासिक शिवरात्रि - फोटो : iStock
शिवरात्रि का महत्व
शिवरात्रि शिव जी की प्रिय तिथि है। इस दिन विधि-विधान के साथ पूजन व व्रत करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
किस दिन है मासिक शिवरात्रि - फोटो : istock
मान्यता के अनुसार, शिवरात्रि पर व्रत पूजन करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सकारात्मकता का संचार होता है। समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए शिवरात्रि के दिन शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है। साथ ही इस दिन शिव मंत्रों का जाप करना भी बेहद लाभप्रद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किस दिन है मासिक शिवरात्रि - फोटो : istock
मासिक शिवरात्रि पूजा विधि
मासिक शिवरात्रि के दिन प्रातः जल्दी उठकर नित्य क्रिया से निवृत्त होकर स्नानादि करें। इस समय यदि मंदिर नहीं जा सकते तो घर पर रहकर ही पूजन करें।सबसे पहले शिव जी के समक्ष पूजा स्थान में दीप प्रज्वलित करें। यदि  घर शिवलिंग है तो दूध, और गंगा जल आदि से अभिषेक करें। शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा आदि अवश्य अर्पित करें। इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा भी करनी चाहिए। पूजा करते समय नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करते रहें। भगवान शिव को भोग लगाएं और आरती करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें