फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 5 जगह चेकिंग के बाद ही रामलला के दर्शन

Mon, 18 Nov 2019 10:45 PM IST
योगेश जोशी योगेश जोशी, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

9 नवंबर को अयोध्या मामले में देश की सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया और फैसला राम मंदिर के पक्ष में आया। मंदिर निर्माण विवादित भूमि में ही होगा और मस्जिद के लिए अयोध्या नगरी में ही कहीं और जमीन दी जाएगी। इस फैसले को देश ने शांति के साथ स्वीकार किया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब उम्मीद है जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और राम मंदिर का निर्माण होगा।

विज्ञापन


श्रीराम की भूमि अयोध्या पर इस समय एक अलग ही माहौल नजर आ रहा है। एक तरफ जहां लोगों में जोश का माहौल है वहीं दूसरी तरफ ट्रस्ट को लेकर भी विवाद सामने आ रहा है। इससे इतर भारी संख्या में लोग रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। लेकिन कड़ी सुरक्षा के बीच ही दर्शन हो पा रहे हैं। 
  
अयोध्या में कैसे हो रहे हैं रामलला के दर्शन

अयोध्या में इस समय सबकी जुबान पर एक ही सवाल है, फैसला तो आ गया अब निर्माण कब शुरू होगा। यहां के लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण हो। सुरक्षा के कड़े इंतजाम तो यहां फैसले से पहले भी थे, परंतु अब सुरक्षा के इंतजाम और भी कड़े कर दिए गए हैं। रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों को कड़ी सुरक्षा चेकिंग के बाद रामलला के दर्शन होते हैं। 
विज्ञापन


चार से पांच जगहों पर सुरक्षाकर्मी दर्शनार्थियों की पूरी तरह चेकिंग करते हैं और रामलला को चढ़ने वाले प्रसाद के अलावा भक्त कुछ भी नहीं ले जा सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से दर्शन के लिए चंद सेकेंड का ही समय दिया जाता है।

रामलला अभी एक टेंट में विराजमान हैं और उनके आस- पास मौजूद सुरक्षाकर्मियों को देखकर ऐसा लगता है मानो ये रामलला की वही सेना है, जिसने रावण की राक्षस सेना का अंत किया था। हर सुरक्षाकर्मी इतना मुस्तैद की परिंदा भी पर न मार पाए।  
विज्ञापन


 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें