फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज है पूरे दिन खरीददारी करने का सबसे शुभ मुहूर्त, उठाएं इस मौके का फायदा

Wed, 31 Oct 2018 10:37 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पुष्य नक्षत्र
विज्ञापन

शास्त्रों में कुल 27 नक्षत्रों का वर्णन मिलता है जिसमें पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ नक्षत्र माना जाता है। यह सभी 27 नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र का स्थान 8वां होता है। पुष्य नक्षत्रों को सभी नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। पुराणों में पुष्य नक्षत्र के बारे में बताया गया है कि इस नक्षत्र में किए गए कार्य सर्वथा सिद्धि होते हैं और इसका लाभ जरूर मिलता है। पुष्य नक्षत्र में नई चीजों की खरीददारी करने पर सुख-समृद्धि और वैभव में बढ़ोतरी होती है। इस नक्षत्र में जमीन और मकान में निवेश करने पर लंबे समय के लिए लाभकारी सिद्ध होता है।

विज्ञापन


पुष्य नक्षत्र 30 अक्टूबर की रात को 3 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर अगले दिन बुधवार, 31 अक्टूबर की रात को 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। बुध पुष्य नक्षत्र में शुभ ग्रहों के प्रभाव होने के लिए कारण इस दिन खरीददारी करने पर धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है। जब भी पुष्य नक्षत्र लगता है तो उस दिन नई चीजों की खरीददारी करना अत्यंत शुभ होता है । इस दिन सभी चीजों की खरीददारी करने पर शुभ फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें