आज के समय में हर किसी को धन की बहुत ही आवश्कता होती है। बिना धन के हर चीज का अभाव जिंदगी में बना रहता है। ऐसे में व्यक्ति धन कमाने के लिए दिन रात मेहनत करता है ताकी वह जीवन के सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठा सके। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धन कमाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ भाग्य का भी साथ होना बहुत ही ही जरूरती होता है। अगर व्यक्ति के भाग्य में धन अर्जित करना लिखा होता है तो उसे कोई नहीं रोक सकता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिसको अपनाने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं रहती है।
पहला उपाय
धन प्राप्ति के लिए विधि-विधान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी से जुड़े मंत्रों का जाप करने करें और इसी के साथ हर रोज कमल गट्टे की माला का जाप करें। इससे धन की प्राप्ति होती है।
दूसरा उपाय
नियमित रूप से विष्णु सहस्त्रनाम और श्रीसूक्त का पाठ करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। इससे धन और धान्य की कोई भी कमी नहीं रहती है।
तीसरा उपाय
शुक्रवार के दिन विधि-विधान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही हल्दी और कुमकुम का तिलक लगाकर माता को गुलाब का फूल अर्पित करें। इसके अलावा माता को दूध और गुड़ से बनी मिठाई का भोल लगाएं। इससे सुख-समृद्धि का वास होता है।
चौथा उपाय
घर में हमेशा सुख-शांति और धन दौलत बनी रहे इसके लिए उत्तर दिशा में कुबरे यंत्र, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की प्रतिमा लगाएं। वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशि को धन की दिशा मानी जाती है और इस दिशा में तिजोरी रखना बहुत ही फलदायी होता है।
पांचवां उपाय
घर पर माता लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहे इसके लिए घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन घरों में साफ-सफाई रहती है वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है।
छठा उपाय
धन में वृद्धि और जीवन में सुख-शांति के लिए घर पर बने पूजा स्थल पर सुबह शाम घी का दीपक जलाकर माता लक्ष्मी की पूजा करें और शंख बजाएं। इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इससे घर में रहने वाले हर एक सदस्यों को तरक्की मिलती है।