फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips: धन-दौलत और तरक्की पाने के लिए करें ये ज्योतिषीय उपाय,हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Sun, 20 Apr 2025 12:04 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष में धन-दौलत, मान-सम्मान और सुख-समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी की पूजा का सबसे अच्छा उपाय बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी जिन व्यक्तियों पर प्रसन्न होती है उनके जीवन में कभी भी वैभव, ऐशोआराम और संपन्नता की कोई कमी नहीं रहती है।
विज्ञापन
इन कामों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के दौर में हर कोई व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन सुख-सुविधाओं और धन-धान्य से परिपूर्ण रहे। अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए लिए वह कड़ी मेहनत करता है, लेकिन कई बार कठिन मेहनत करने के बाद भी उतनी सफलता नहीं मिलती है जितनी मिलनी चाहिए। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में धन प्राप्ति के लिए, नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के लिए और कारोबार में तरक्की के लिए कई तरह के उपाय के बारे में जानकारी दी गई है। ज्योतिष में धन-दौलत, मान-सम्मान और सुख-समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी की पूजा का सबसे अच्छा उपाय बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी जिन व्यक्तियों पर प्रसन्न होती है उनके जीवन में कभी भी वैभव, ऐशोआराम और संपन्नता की कोई कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं धन-दौलत और जीवन में तरक्की पाने के लिए कौन से ज्योतिषीय उपाय बहुत ही कारगर साबित होते हैं। 
विज्ञापन


मां लक्ष्मी की पूजा-आराधना का महत्व 
हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन और सुख-समृद्धि की देवी माना गया है। ऐसी मान्यता हैं जिन घरों में मां लक्ष्मी का वास होता है वहां कभी भी दरिद्रता का वास नहीं रहता है बल्कि यहां पर धन-दौलत और ऐशोआराम की कोई भी कमी नहीं होती। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना पूजा-पाठ करना चाहिए।। घर में मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवनान कुबेर की मूर्ति होनी चाहिए। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष दिन होता है। इस दिन व्रत रखते हुए मां लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस घर में ऐशोआराम और धन की कोई कमी नहीं होती है।

मां लक्ष्मी के साथ कुबेर की पूजा का महत्व
मां लक्ष्मी जहां व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, वैभव और संपन्नता लाती हैं वहीं भगवान कुबरे को धन का देवता माना जाता है। ऐसे में मां लक्ष्मी की पूजा के साथ भगवान कुबेर की भी पूजा करनी चाहिए। धन में वृद्धि के लिए और वैभव की कामना के लिए रोजाना भगवान कुबेर की पूजा, कुबेर यंत्र, धन वर्षा यंत्र और श्रीयंत्र की पूजा करनी चाहिए।

Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया के दिन घर के इन जगहों पर जरूर जलाएं दीया, मां लक्ष्मी बरसाएंगी की कृपा

श्रीसूक्त का पाठ 
विज्ञापन

धन में वृद्धि के लिए, नौकरी-कारोबार में तरक्की और धन प्राप्ति के लिए श्रीसूक्त का पाठ करना बहुत ही लाभकारी और फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रीयूक्त  का पाठ करने से देवी लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं। शुक्रवार के दिन श्रीसूक्त का पाठ करने से हर एक इच्छा जरूर पूरी होती है और धन-धान्य की कोई भी कमी नहीं होती है। 

साफ-सफाई रखना
माता लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत ही प्रिय होती है। मां लक्ष्मी उन्ही घरों में सदैव के लिए वास करती हैं जहां पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रहना होता है। ऐसे में धन में वृद्धि और मां लक्ष्मी के वास के लिए घर पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं ये शुभ योग, इन उपायों के करने से होगा धनलाभ

तिजोरी में रखें ये खास चीज
धन लाभ, आर्थिक परेशानियों से बचने और नौकरी-कारोबारी में तरक्की के लिए मां लक्ष्मी की सबसे प्रिय चीज हल्दी की गांठ और कमलगट्टे को लाल कपड़े में लपेट करके तिजोरी में रखें। उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की दिशा में माना गया है। इस दिशा से धन का आगमन होता है। ऐसे में आप तिजोरी इस प्रकार रखें कि उसका मुहं उत्तर की ओर ही खुले । उत्तर दिशा की ओर तिजोरी या अलमारी का मुंह खुलने से धन- दौलत और आभूषणों का आगमन होता है।

अक्षय तृतीया के दिन ही क्यों होते हैं बांके बिहारी जी के चरण दर्शन? जानें इसका अद्भुत रहस्य

गोमती चक्र के उपाय
मां लक्ष्मी को गोमती चक्र भी बहुत ही प्रिय होती है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए गोमती चक्र के ऊपाय को बहुत ही कारगर ज्योतीषीय उपाय माना जाता है। व्यापार में वृद्धि के लिए गोमती चक्र का इस्तेमाल किया जा सकता है। अपने व्यवसाय के स्थान पर आप हल्दी और केसर से 12 गोमती चक्रों पर तिलक लगाकर एक कपड़े में बांध कर रख दें। चाहें तो इस कपड़े को आप चौखट पर लटका भी सकते हैं। ऐसा करने से व्यापार में जल्द ही वृद्धि होने लगेगी।इसी प्रकार गोमती चक्र लाल कपड़े में लपेटकर लॉकर या कैश बॉक्स में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती।
विज्ञापन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें