फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shri Yantra Sthapna Vidhi: घर में चाहते हैं लक्ष्मी की कृपा, तो इस सरल विधि से करें श्रीयंत्र की स्थापना

Fri, 21 Mar 2025 05:05 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shri Yantra Benefits: अगर आप सही विधि से श्रीयंत्र की स्थापना करते हैं, तो यह आपके घर में लक्ष्मी का वास करेगा और धन, सुख व समृद्धि में वृद्धि करेगा। श्रीयंत्र की स्थापना से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह आपके जीवन में सौभाग्य और सफलता लाता है।
 
विज्ञापन
श्री यंत्र - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shri Yantra Sthapna Vidhi : हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसके घर में देवी लक्ष्मी का वास हो और वह जीवन में सुख, समृद्धि और धन से भरा रहे। अगर आप अपने घर में धन, समृद्धि और सुख-शांति चाहते हैं, तो श्री यंत्र की स्थापना करना बेहद शुभ माना जाता है। यह देवी लक्ष्मी का प्रतीक है और इसकी सही विधि से पूजा करने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Surya Grahan 2025: 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

श्री यंत्र को वास्तु दोष निवारण और आर्थिक समृद्धि के लिए भी उपयोग किया जाता है। इसे शुक्रवार या किसी शुभ मुहूर्त में स्थापित करना श्रेष्ठ माना जाता है। स्थापना से पहले श्री यंत्र को गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्ध करें और फिर इसे लाल कपड़े या कमल के फूल पर रखकर विधिपूर्वक पूजा करें। नियमित रूप से यंत्र का ध्यान और मंत्र जाप करने से धन संबंधी बाधाएँ दूर होती हैं और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Saturn Rahu Conjunction 2025: सूर्य ग्रहण पर मीन राशि में राहु से मिलेंगे शनिदेव, इन राशियों की किस्मत चमकेगी

विज्ञापन

श्री यंत्र - फोटो : adobe stock
श्रीयंत्र क्या है और इसे क्यों स्थापित करें?
श्री यंत्र का प्रयोग देवी लक्ष्मी की कृपा के लिए किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए स्फटिक श्रीयंत्र का उपयोग करना चाहिए। श्री यंत्र का यदि शाब्दिक अर्थ देखा जाए तो श्री का अर्थ 'धन' और यंत्र का अर्थ 'साधन' होता है। श्रीयंत्र कों पूजा घर, दफ्तर या तिजोरी में रखना शुभ माना जाता है। श्रीयंत्र एक खास प्रकार का पिरमिड के आकार का यंत्र है जो देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे त्रिकोणों और वृत्तों से बनाया जाता है। श्रीयंत्र को घर में सही स्थान पर स्थापित करने से जीवन में धन व समृद्धि की प्राप्ति होती है। यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, तो उसे श्रीयंत्र की स्थापना करनी चाहिए।

श्री यंत्र - फोटो : adobe stock
श्रीयंत्र की स्थापना के लिए सही स्थान
वास्तुशास्त्र के अनुसार, श्रीयंत्र को घर के मंदिर या पूजा स्थल पर स्थापित करना सबसे शुभ माना जाता है। हालांकि, यदि आप इसे तिजोरी में रखना चाहते हैं, तो उसे भी रखा जा सकता है, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि तिजोरी का स्थान साफ-सुथरा और पवित्र हो। यदि अस्वच्छ स्थान पर आप श्रीयंत्र की स्थापना करते हैं तो इसके लाभों में कमी हो सकती है।
विज्ञापन

श्री यंत्र - फोटो : adobe stock
श्रीयंत्र स्थापित करने की विधि
  • श्रीयंत्र स्थापित करने से पहले उस स्थान को अच्छे से साफ करे। 
  • श्रीयंत्र के सामने दीपक जलाएं और ताजे फूल, चावल और अक्षत अर्पित करें।
  • श्रीयंत्र को पहले कच्चे दूध से धोकर फिर गंगाजल से शुद्ध करें।
  • ‘ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः’ इस मंत्र का जाप करते हुए श्रीयंत्र स्थापित करें।
  • श्रीयंत्र की स्थापना के लिए शुक्रवार का दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिन देवी लक्ष्मी से जुड़ा होता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें