फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

April 2023 Festival: अप्रैल में कब है हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया? देखें इस माह के व्रत और त्योहार की लिस्ट

Tue, 04 Apr 2023 03:25 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

April 2023 Vrat Festival List : अप्रैल महीने से ही वैशाख माह की भी शुरुआत होती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस मास में महावीर जयंती, हनुमान जयंती, बैसाखी, परशुराम जयंती, शन्कराचार्य जयंती, सीता नवमी आदि पर्व मनाएं जाएंगे।
विज्ञापन
April 2023 Vrat Festival List - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

April 2023 Vrat Festival List : इस साल अप्रैल का महीना बेहद खास है, क्योंकि इसकी शुरुआत बेहद शुभ तिथि से हो रही है। अप्रैल माह के पहले दिन यानी 1 तारीख को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। साथ ही इसी महीने से मौसम नई करवट लेता है और गर्मियों की शुरुआत हो जाती है। इसके अलावा इस माह में हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया, सीता नवमी जैसे खास पर्व मनाएं जाते हैं। अप्रैल महीने से ही वैशाख माह की भी शुरुआत होती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस मास में महावीर जयंती, हनुमान जयंती, बैसाखी, परशुराम जयंती, शंकराचार्य जयंती, सीता नवमी आदि पर्व मनाएं जाएंगे। साथ ही इस माह में ईद-उल फितर भी मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं अप्रैल माह में पड़ने वाले सभी व्रत एवं त्योहार कब और किस दिन हैं, ताकि आप समय से पहले इनकी तैयारी कर लें। आइए शुरू करते हैं...

विज्ञापन


रेवती नक्षत्र में 2 बड़े ग्रहों का प्रवेश, मालामाल होंगी ये राशियां 


अप्रैल 2023, व्रत-त्योहार सूची

  • 01 अप्रैल 2023, शनिवार- कामदा एकादशी
  • 03 अप्रैल 2023, सोमवार- चैत्र शुक्ल प्रदोष व्रत
  • 04 अप्रैल 2023, मंगलवार- महावीर जयंती
  • 05 अप्रैल 2023, बुधवार- चैत्र पूर्णिमा व्रत
  • 06 अप्रैल 2023, गुरुवार- हनुमान जयंती
  • 07 अप्रैल 2023, शुक्रवार- वैशाख मास प्रारंभ
  • 09 अप्रैल 2023, रविवार- संकष्टी चतुर्थी व्रत
  • 13 अप्रैल 2023, गुरुवार- कालाष्टमी
  • 14 अप्रैल 2023, शुक्रवार- बैसाखी, मेष संक्रांति, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 16 अप्रैल 2023, रविवार- बरूथिनी एकादशी व्रत
  • 17 अप्रैल 2023, सोमवार- मासिक प्रदोष व्रत
  • 18 अप्रैल 2023, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि
  • 20 अप्रैल 2023, गुरुवार- सूर्य ग्रहण 'संकरित'
  • 21 अप्रैल 2023, शुक्रवार- ईद-उल फितर
  • 22 अप्रैल 2023, शनिवार- अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती
  • 23 अप्रैल 2023, रविवार- विनायक चतुर्थी व्रत, शंकराचार्य जयंती
  • 27 अप्रैल 2023, गुरुवार- गंगा सप्तमी
  • 28 अप्रैल 2023, शुक्रवार- माता बगलामुखी जयंती
  • 29 अप्रैल 2023, शनिवार- सीता नवमी

Mahashtami 2023: महाष्टमी पर 700 साल बाद बना ग्रहों का महासंयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें