Amarnath Yatra 2024: आज से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। यह यात्रा 19 अगस्त 2024 तक चलेगी। करीब दो माह की ये यात्रा महादेव के भक्तों के लिए बेहद खास होती है। ये यात्रा श्रीनगर से 15 किलोमीटर दूर करीब 13000 फीट की ऊंचाई पर अमरनाथ की गुफा में पूरी होती है। हर साल लाखों की संख्या में शिव भक्त इस यात्रा पर जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमरनाथ यात्रा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही कई रुके हुए कार्यों को भी गति मिलती हैं। यही कारण है कि शिव भक्त इस पूरी यात्रा को बड़े श्रद्धाभाव से पूरा करते हुए बाबा बर्फानी के दर्शन करते हैं। अमरनाथ की खासियत यहां के पवित्र गुफा में बर्फ से शिवलिंग का बनना है।
वहीं हिंदू धर्म में अमरनाथ यात्रा को बेहद शुभ माना गया है और इसके महत्व और नियमों का उल्लेख भी कई धार्मिक ग्रंथों में किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि यह वही जगह हैं जहां भगवान शिव ने मां पार्वती को बहुत से रहस्य बताए थे। अगर आप भी इस बार अमरनाथ यात्रा करने जा रहे हैं, तो उससे पहले यहां पर मौजूद उस गुफा के रहस्य के बारे में जान लीजिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।