फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर इन कामों से मिलेगा अक्षय फल, जानें क्या करें और क्या न करें

Sat, 11 Apr 2026 01:54 PM IST
Shweta Singh धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय तृतीया सनातन परंपरा का एक अत्यंत शुभ और पवित्र पर्व है, जिसे अक्षय फल देने वाला माना जाता है। इस दिन की गई पूजा, साधना और दान का पुण्य कभी समाप्त नहीं होता। आइए जानते हैं इस दिन कौन से कार्य करना शुभ होते हैं और किन बातों से बचना चाहिए।
 
विज्ञापन
अक्षय तृतीया नियम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Akshay Tritiya Par Kya Karein Kya Nahin: सनातन परंपरा में वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया या आखा तीज के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष यह पावन पर्व 19 अप्रैल को देश भर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह दिन विशेष रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। ऐसा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके साथ ही इस तिथि पर किए गए धार्मिक कार्य, दान और पूजा का फल कभी समाप्त नहीं होता। इसलिए इस दिन से जुड़े नियमों और परंपराओं को जानकर उनका पालन करना विशेष फलदायी माना जाता है।

विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर खरीदने जा रहे हैं वाहन ? जानें 3 खास मुहूर्त
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूल से भी न खरीदें ये 5 चीजें, जीवन में बढ़ सकती है नकारात्मकता
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर सोना नहीं खरीद सकते तो न हो परेशान, ये 3 चीजें खरीदें, चमक जाएगी किस्मत

अक्षय तृतीया पर क्या करें - फोटो : adobe stock
अक्षय तृतीया पर क्या करें
  • इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान और ध्यान करना शुभ माना जाता है।
  • संभव हो तो गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें नहीं तो घर पर नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
  • सोना खरीदना शुभ होता है लेकिन अगर संभव न हो तो चांदी या अन्य धातु की पवित्र वस्तुएं भी खरीदी जा सकती हैं।
  • घर में श्री यंत्र, तुलसी का पौधा, शंख या पीली कौड़ी लाना भी शुभता बढ़ाता है।
  • स्नान के बाद अपनी क्षमता के अनुसार मिट्टी का घड़ा, सत्तू, जल, फल, शहद या घी आदि का दान जरूर करें।
  • गर्मी से राहत देने वाली चीजें जैसे पंखा, छाता, जूते-चप्पल आदि का दान करना विशेष पुण्यदायक माना जाता है।
  • इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से एक साथ पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से धन-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
  • अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इसलिए इस दिन बिना मुहूर्त देखे विवाह, गृह प्रवेश या कोई नया काम शुरू करना शुभ रहता है।
 
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर क्या न करें - फोटो : amar ujala
अक्षय तृतीया पर क्या न करें
  • इस दिन सूर्योदय के बाद सोते रहना अशुभ माना जाता है, इसलिए समय पर उठना चाहिए।
  • बाल या दाढ़ी कटवाने जैसे कार्यों से बचना चाहिए।
  • तामसिक भोजन और गलत कार्यों से दूर रहना जरूरी है।
  • इस दिन किसी को पैसा उधार देना शुभ नहीं माना जाता, इसलिए ऐसा करने से बचें।
  • घर में शांति और प्रेम बनाए रखें, किसी से झगड़ा या विवाद न करें।
  • घर को अंधेरा न रखें, खासकर मुख्य द्वार पर दीपक जलाकर मां लक्ष्मी का स्वागत करें।
  • बिना स्नान किए कोई भी शुभ कार्य न करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • इस दिन खाली हाथ घर न लौटें, लेकिन धारदार या नुकीली चीजें खरीदने से बचें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें